Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

पत्नी की अग्निपरीक्षा का वायरल VIDEO: पति को वश में करने के शक में सास ने बहु को दहकते अंगारों पर चलवाया

Viral VIDEO of wife's ordeal







छिंदवाड़ा में एक महिला ने अपनी बहू को इसलिए अंगारों पर चलने को मजबूर कर दिया, क्योंकि उसे शक था कि बहू ने अपने पति को खिला-पिलाकर अपने वश में कर लिया है। इस मामले में पुलिस भी एक्शन में आ गई है।

घटना छिंदवाड़ा के सौंसर ब्लॉक में रामाकोना गांव की है। सुनंदा की शादी 8 साल पहले मोहखेड़ के मउ निवासी पंजाब राव से हुई थी। उसके दो बच्चे भी हैं। कुछ समय से घर में विवाद चल रहा है। सास का आरोप था कि सुनंदा ने कुछ खिला कर पंजाब राव को वश में कर लिया है। उसने बाबा सुनील के यहां इसकी अर्जी लगाई थी। लोगों का मानना है कि बाबा का काम अर्जियों पर सुनवाई करके उसका निराकरण बताना है। मोहर्रम के दिन बाबा ने दोनों पक्षों को बुलवाया।

कुछ मंत्र फूंके और दहकते अंगारों से गुजारा
बाबा ने कुछ बोलकर महिला को अंगारों पर चलने का आदेश दे दिया। बोला- अगर यह माई गलत है, तो वह अंगारों में जलकर खाक हो जाएगी। सुनंदा ने खुद को पाक साबित करने के लिए दहकते अंगारों पर चलकर अग्नि परीक्षा दी। इस दौरान पति पंजाब राव, सास और परिवार के अन्य लोग भी मौजूद थे। पति ने अंधश्रद्धा की वजह से जुबान तक नहीं खोली।

वीडियो सामने आने पर मचा बवाल
वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने घटना को लेकर आक्रोश जताया। अब इस मामले में पुलिस जांच कर रही है। सौंसर एसडीओपी एसपी सिंह ने कहा कि घटना का संज्ञान लिया गया है। मामले की जांच चल रही है। इसमें सभी पक्षों के बयान लिए जा चुके हैं। मौके पर मौजूद अन्य लोगों के भी बयान लिए जा रहे हैं।

📱 HDN न्यूज़ की हर खरब तुरन्त अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा एंड्राइड एप आज ही डाउनलोड करे ⬇️ https://play.google.com/store/apps/details?id=com.hdn.hdnnews

अपने आस पास की कोई भी खबर हमे भेजने के लिए या अपने व्हाट्सएप पर पर्सनल न्यूज़ पाने के लिए सम्पर्क करें 8982291148 पर अपने नाम पते के साथ न्यूज़ लिख कर व्हाट्सएप करे। 

♻️ व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दी गयी लिंक पर क्लिक करें ⬇️



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad