Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

वेक्सिनेशन सेंटरों पर बुजुर्गों और दिव्यांगों की लाठी बन रहे कोरोना वालंटियर।

Corona volunteers are becoming sticks for the elderly and the disabled at the vaccination centers.







आठनेर से HDN न्यूज़ के लिए अनूप शिंदे की खबर।

आठनेर। विकासखंड आठनेर के ग्राम हिवरा में वेक्सीनेशन के लिए ग्राम की विकलांग बुज़र्ग महिला रमिया बाई जिसकी उम्र 70 वर्ष है कोरोना वालेंटियर श्री जयंत कोसे द्वारा वैक्सीनेशन के लिए ले जाकर वैक्सीन लगवाई गई। ग्राम धनोरी में ग्राम के बुजुर्गों को वैक्सीनेट करवाने में कोरोना वालेंटियर संदीप पड़लक व प्रवीण चढ़ोकार द्वारा सहयोग किया गया।





          मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की विकासखंड समन्वयक मधु चौहान ने बताया कि कोरोना वालेन्टियरो के रूप में ग्राम ग्राम में युवाओं की ऐसी टीम तैयार हो गई है जो कि ग्राम के सभी प्रकार के सामाजिक कार्यक्रमों में तत्पर खड़े हुए मिलते हैं तथा गांव की समस्याओं को दूर करने के लिए प्रयासरत रहते हैं।वे दिव्यांगों के दिव्य अंग बन सेवाकार्य कर रहे है।सभी कोरोना वॉलिंटियर अपने गांव में शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन के लिए कटिबद्ध है।आज ग्राम पंचायत बाकुड़ के ग्राम रेणुका खापा में भी 110 वेक्सीन लगाई और वहां के कोरोना वालेंटियर ने मेहनत कर घर घर जा के वेक्सीनेसन के लिए बुलाया और वेक्सीन लगवाई।आज के टीकाकरण कार्यक्रम में विशेष रूप से पंकज वागद्रे,दिनेश आहाके,रोशन कोसे,पप्पू उयके,मुकेश, सजनलाल संजू रोहित,धनोरी में संदीप पड़लक,प्रवीण चढोकर, हिवरा में जयंत कोसे,दिनेश साकरे,सावंगी में दिनेश माकोड़े, 
पुसली में गणेश महाले, मूसाखेड़ी में हरिराम कंगाले सहित अन्य कोरोना वालेन्टियरो ने वेक्सीनेशन केंद्रों पर अपनी सेवाएं दी।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad