3-year-old girl lit fire to her father. Death occurred in a road accident on Saturday night.
मुलताई। नगर में एक ऐसा वाक्य देख कोई भी अपनी आँखों से आंसू को नही रोक पाया जब एक 3 वर्ष की बच्ची ने अपने पिता को मुखाग्नि दी। इस मौके पर सभी की आँखें नम हो गयी।
मुलताई गुरूसाहब वार्ड निवासी करीब 40 वर्षीय कमलेश पिता यादवराव खाड़े जो कि एक प्राइवेट कम्पनी में नॉकरी करते थे, जिसके चलते रोज बैतुल आना जाना होता था। शनिवार रात करीब 10:30 बजे जब कमलेश जॉब के बाद बैतुल से मुलताई घर के लिए निकले तो अचानक आमला पंखा के पहले फ़ॉर लेन पर ही उनका एक्सीडेंट हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटना में कमलेश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना की सूचना रात करीब 11:30 बजे परिवार को मिली जिस के बाद रिश्तेदार मौके पर पहुचे जहा से NHAI की एम्बुलेंस द्वारा कमलेश को बैतूल जिले अस्पताल ले जाया गया जहां रविवार सुबह उनका पोस्टमार्टम होने के बाद परिजन उन्हें मुलताई ले आए।
कमलेश की 3 बर्ष की एक बालिका और मात्र एक माह का एक बालक है, ऐसी भीषण दुःख की घड़ी में जहां सभी परिजन , इष्ट मित्र स्तब्ध थे वहीं मुलताई मोक्षधाम में जब उनकी 3 वर्षीय बालिका मिस्टी ने अपने पिता को मुखाग्नि दी सभी की आँखे नम हो गयी। उनके दशक्रिया का कार्यक्रम ताप्ती तट पर दिनांक 10/08/2021 को और श्रद्धांजलि कार्यक्रम 11/08/2021 को उनके निज निवास पर तय किया गया है।
खाड़े परिवार पर असमय पड़े इस भीषण दुःख की घड़ी में हम उन्हें सांत्वना देते है और ईश्वर से कमलेश की आत्मा को शांति देने की प्रार्थना करते है।


