Enthusiasm to join the army, which does not stop
Nine youths of Barai Karpa Chandora ran 60 km
बोरदेही से HDN न्यूज़ के लिए सूर्यप्रकाश शेठे की खबर
बरई करपा चंदोरा के नौ युवाओं ने लगाई 60 किलोमीटर की दौड़
मुलताई- बैतूल जिले के बरई करपा चंदोरा गांव के युवाओं ने अपने गाँव से बालाजीपुरम तक 60 किलोमीटर की रनिंग पूरी की यह बहुत ही जोश पूर्वक बात है उनका हौसला अफजाई करना चाहिए यह देश भक्ति का जुनून है जो इन्हें आज बैतूल बाजार तक पुरे 60 किलोमीटर की रनिंग पुरी की ये सभी युवा मध्यम वर्ग से है | परिवार की आथिर्क स्थिति ठीक नहीं होने से ज्यादा शिक्षा नहीं ले सके इसलिए इंडियन आर्मी में और देश सेवा करने का जुनून युवाओं में देखने को मिलता है | यही नहीं बरई गांव के युवा बारिश, ठंड, और गर्मी के समय भी मेहनत करते हैं | पूरे वर्ष में 12 महीने बरई गांव के युवा साथी जी जान से इंडियन आर्मी में भर्ती होने के लिए तैयारी करते हैं | और बैतूल जिले का एकमात्र गांव है जहां से हर भर्ती में दो से तीन युवा भर्ती होते हैं | और युवाओं की मेहनत और लगन से यहाँ के युवा सफलता हासिल करते हैं |
बरई ग्राम के युवा राकेश पंवार ने बताया कि 2 वर्षों से आर्मी रैली भर्ती नहीं होने के कारण ग्राम में युवाओं का हौसला और जुनून थोड़ा कम था | लेकिन अभी लॉकडाउन थोड़ा खुलने के कारण युवाओं के अंदर इंडियन आर्मी भर्ती आने का जोश फिर से देखने को मिल रहा है | प्रतिदिन युवा 10 से 20 किलोमीटर रनिंग करते हैं | प्रतिदिन पड़ोसी गांव से शहर शहर से जोड़ो अभियान के तहत युवाओं के अंदर रेस पैंतरा देखने को मिलता है | और बरई गांव युवा एक गांव से दूसरे गांव तक दौड़ लगाकर जाने का महत्व यह है | कि दूसरे गांव के जो युवा हैं वह हमें देखकर सीखे और दौड़े ताकि उनके अंदर भी देशभक्ति का जुनून हो इंडियन आर्मी में भर्ती हो और देश की सेवा करें यही एकमात्र कारण है | जिसके कारण युवा एक गांव से दूसरे गांव रनिंग करने जाते हैं रनिंग के साथ में दूसरे लोगों को जागरूक करना उनका मुख्य महत्व है | बरई गांव से लगभग 60 युवा इंडियन आर्मी में है| यह बैतूल जिले का एकमात्र गांव बरई है | बरई गांव के हर युवा नौ जवान साथियों का बस एक ही सपना है कि वो इंडियन आर्मी या पुलिस में भर्ती होकर देश की सेवा करे जिसमें अपने गांव और देश का नाम रोशन कर सके जिसमें आज बरई, चंदोरा और करपा के नौ युवाओं ने राकेश पंवार, शुभम कसारे,रूपेश डोंगरे, आकाश गोहिते, रोहित गोहिते, प्रकाश बुआडे़ सुजित पाठेकर, आयुष परिहार, उज्ज्वल धारे, सभी नौ युवाओं ने मात्र चार घंटे में अपने गाँव से बैतूल बाजार 60 कि.मी की रनिंग दौड़ लगाकर पुरी की |
.

