Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

मप्र जन अभियान परिषद के कोरोना वालेंटियर्स को किया सम्मानित।

Corona volunteers of MP Jan Abhiyan Parishad honored.


आमला से HDN न्यूज़ के लिए नितेश साहू की खबर।


मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद आमला ने विगत 4 माह से कार्य कर रहे कोरोना वालियंटियर को जनपद पंचायत आमला के सभाकक्ष में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता श्री दानिश अहमद खान मुख्य कार्यपालन अधिकारी आमला ने कोरोनावायरस द्वारा किए गए कार्य की सराहना की और उन्होंने कोराना महामारी से निपटने के लिए वॉलिंटियर्स को प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री द्वारा हस्ताक्षर युक्त प्रमाण पत्र वितरित किए । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अशोक नागले प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजपा एवं नरेंद्र गड़ेकर जिला उपाध्यक्ष भाजपा, राम किशोर देशमुख नगर मंडल अध्यक्ष, गणेश यादव , हरि यादव( सरपंच) बोरी खुर्द ,मनोज विश्वकर्मा ,लखन यादव,जन सेवा कल्याण समिति के अध्यक्ष पंकज उसरेठे,  नितिन ठाकुर एवं विभिन्न ग्राम पंचायतों से आए हुए कोरोना वालियंटियर उपस्थित हुए कार्यक्रम को श्री विमल बचले विकासखंड समन्वयक ,स्वच्छ भारत मिशन आमला ने स्वरचित कविता को प्रस्तुत कर कोरोना काल मे बिछडे लोगो के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।


कार्यक्रम का संचालन अरविंद माथनकर विकासखंड समन्वयक मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद  आमला द्वारा किया गया एवं आभार प्रदर्शन श्री घनीराम गड़ेकर द्वारा किया गया कार्यक्रम में दिव्यांग नानू चिकाने को सम्मान पत्र देने के लिए सभी अतिथि मंच से उठकर उसके पास तक पहुंचे। कार्यक्रम में लखन यादव ,प्रकाश झरबड़े ,सदाराम झरबड़े, जितेंद्र नवंगे,जयपाल मोड़क,हरी मोहबे, मुकुंदराव ठाकरे, वासुदेव बिझवे, खेमराज सोलंकी, दुर्गेश यादव, रजनी सोनी,राजीव कामतकर, दिनेश चिल्हाटे को सम्मानित किया गया ।


📱 HDN न्यूज़ की हर खरब तुरन्त अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा एंड्राइड एप आज ही डाउनलोड करे ⬇️ https://play.google.com/store/apps/details?id=com.hdn.hdnnews

अपने आस पास की कोई भी खबर हमे भेजने के लिए या अपने व्हाट्सएप पर पर्सनल न्यूज़ पाने के लिए सम्पर्क करें 8982291148 पर अपने नाम पते के साथ न्यूज़ लिख कर व्हाट्सएप करे। 

♻️ व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दी गयी लिंक पर क्लिक करें ⬇️


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad