Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

प्रथम सीनियर राज्य स्तरीय बीच रेसलिंग का आयोजन हुआ। बांगा की रोशनी दिखाएंगी जौहर

First Senior State Level Beach Wrestling was organized. Johar will show the light of Banga





बोरदेही (सूर्यप्रकाश शेटे)-- यूनाइटेड वर्ल्ड रैसलिंग से मान्यता प्राप्त बीच रेसलिंग जिसकी विगत 2006 से लगातार एशियन और विश्व स्तर की प्रतियोगिताएं आयोजित हो रही हैं।भारतीय कुश्ती संघ के तत्वावधान में इस वर्ष प्रथम बीज रेसलिंग की सीनियर राष्ट्रीय महिला एवं पुरुष प्रतियोगिता मल्लापुरम चेन्नई (तमिलनाडु )में 28 से 30 अगस्त 2021 तक आयोजित होने जा रहा है।इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए मध्यप्रदेश की कुश्ती टीम का चयन 18 अगस्त 2021 को हुआ।ओलंपियन पप्पू यादव पहलवान के दिशा निर्देश में मध्य प्रदेश एमेच्योर कुश्ती संघ के सचिव सुरेश यादव एवं कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश खत्री के मार्गदर्शन में विजय बहादुर अखाड़ा एवं इंदौर जिला कुश्ती संघ के सहयोग से 8 वजन वर्गों में दूधिया इंदौर में संपन्न कराई गई।जिसमें विगत चिन्हित प्रतियोगिताओं के प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले बालक बालिका लगभग सौ  पहलवानों को आमंत्रित किया गया।जिसमें बालक बालिका पहलवानों ने अपने दांवपेच लगा कर जौहर दिखाया और जीत हासिल की।

इसे भी पढ़े.. (पढ़ने के लिए नीली लाइन पर क्लिक करें )

       इस प्रतियोगिता में आमला विकासखंड के ग्राम बांगा के जनपद पंचायत सदस्य ओमप्रकाश यदुवंशी की पुत्री रोशनी का चयन हुआ है।रोशनी अब चेन्नई में आयोजित होने वाली आगामी प्रतियोगिता में अपने जौहर दिखाएंगी। इंदौर में हुई प्रतियोगिता के आधार पर मध्य प्रदेश की बीच रेसलिंग  टीम का गठन किया गया। रोशनी यदुवंशी के चयनित होने पर उसके पिता ओमप्रकाश यदुवंशी, महेंद्र बिहारिया, किशनसिंह रघुवंशी, बलवंतसिंह ठाकुर,चन्द्रभान वागद्रे, योगेश रघुवंशी, नवीन बिहारिया,अतुल पारखे,सुनिल साहू, उदयभान पारखे सहित ईष्ट मित्रों, शुभचिंतकों एवं परिजनों ने शुभकामनाएं और बधाई प्रेषित की है।

📱 HDN न्यूज़ की हर खरब तुरन्त अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा एंड्राइड एप आज ही डाउनलोड करे ⬇️ https://play.google.com/store/apps/details?id=com.hdn.hdnnews

अपने आस पास की कोई भी खबर हमे भेजने के लिए या अपने व्हाट्सएप पर पर्सनल न्यूज़ पाने के लिए सम्पर्क करें 8982291148 पर अपने नाम पते के साथ न्यूज़ लिख कर व्हाट्सएप करे। 

♻️ व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दी गयी लिंक पर क्लिक करें ⬇️


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad