Cow smuggling is not stopping. The police again caught a pickup vehicle full of 13 cattle.
आठनेर । थाना क्षेत्र के ग्राम भैंसदेही रोड बाकुड धामनगांव के पास रविवार को पुलिस ने सूचना पर 13 गोवंश से भरा एक पिक अप वाहन पकड़ा है। मौका स्थल पर पहुंची पुलिस ने सभी 13 गोवंश को बरामद कर पास स्थित पार्वती गौशाला वडाली भेजकर अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।
इधर मामले में मुख्य रूप से पुलिसकर्मी कुलदीप भटेरे हरिओम वर्मा ने मुखबिर की सूचना पर वाहन की घेराबंदी करते हुए गोवंश से भरे वाहन को पकड़ने में सफलता हासिल की।
मामले में पुलिस ने बताया की अवैध रूप से गोवंश क परिवहन करने वाले महाराष्ट्र के वाहन से 13 मवेशियों को बरामद कर लिया पुलिस मामले में जांच कर रही है।
♻️ *व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दी गयी लिंक पर क्लिक करें* ⬇️
📱 *HDN न्यूज़ की हर खरब तुरन्त अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा एंड्राइड एप आज ही डाउनलोड करे* ⬇️ https://play.google.com/store/apps/details?id=com.hdn.hdnnews
अपने आस पास की कोई भी खबर हमे भेजने के लिए या अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क करें 8982291148

