DARYS submitted a memorandum against the increasing incidents of rape in the country.
मुलताई। लगातार देश प्रदेश में महिलाओं बच्चियों से बलात्कार और हत्याओं की बढ़ती घटनाओं के खिलाफ महामहिम राष्ट्रपति महोदय के नाम श्रीमान थाना प्रभारी महोदय को डॉ अम्बेडकर राष्ट्रीय युवा संघ द्वारा ज्ञापन सौपा।
महामहीम राष्ट्रपति महोदय के नाम सौपे ज्ञापन में बताया गया कि लगातार देश प्रदेश में महिलाओ के प्रति हिंसा और बलात्कार की घटना बढ़ती जा रही है जिससे देश में महिलाओ के बीच भय व्यपात हो चुका है । एवं महिलाओं की सुरक्षा पर सवालिया निशान खडे हो रहे है । विगत दिनो देश की राजधानी दिल्ली में 12 वर्ष की मासूम बच्ची से बलात्कार के बाद हत्या कर उसे जला दिया गया वही मध्यप्रदेश के विदिशा में 12 वर्ष की मासूम एवं सिधी जिले में महिला के साथ बलात्कार कर उसकी भी हत्या कर दी गई । माननीय महोदय महिलाओ के खिलाफ बढ़ रही इन घटनाओ से देश में अशांती और भय का माहौल बन रहा है एवं अन्तराष्ट्रीय स्तर पर देश की छवि धुमिल होते जा रही है । जिसकी रक्षा किया जाना नितान्त आवश्यक है । अतः महिलाओं के प्रति हो रही घटनाओं पर संज्ञान लेते हुये जल्द से जल्द ठोस कदम उठाकर महिला सुरक्षा के लिए एवं अपराधियो पर कड़ी से कडी कार्यवाही किये जाने का कष्ट करे । इस अवसर पर डॉ अम्बेडकर राष्ट्रीय युवा संघ के जिला अध्यक्ष अधिवक्ता कुलदीप पहाड़े, ब्लाक अध्यक्ष आलम पठान, दानिश शेख, शेख मुबस्सीर और हरीश उपस्थित रहे।


