The service work of the volunteers of the Sangh continues to make the Corona Vaccination Campaign a success.
आठनेर - राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक आठनेर खण्ड के ग्राम जावरा में वेक्सीनेशन सेंटर पर सेवा कार्य ओर ग्रामीणों को वेक्सीनेशन के लिए प्रेरित कर रहे हैं स्वच्छ पेयजल, स्वच्छता,टीकाकरण करने आने वाले नागरिको का उत्साहवर्धन करना व असुविधा से बचाने के लिए जानकारी दे रहे है वेक्सीनेशन के पश्चात आराम के लिए एक कक्ष की व्यवस्था, स्वास्थ्य कर्मियों के साथ सभी प्रकार की व्यवस्थाओं में सहयोग किया जा रहा हैं संघ के स्वयंसेवक प्रशासन के साथ मिलकर ड्यूटी दे रहे हैं इसके अलावा संघ की ओर से शहर-कस्बों-गांवों में वैक्सीनेशन को लेकर लोगों में जागरूकता जगाने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चलाए जा रहे हैं. इस दौरान आयुष पंडाग्रे,संदीप वंजारे,अंकित दरवाई, रोशन पंडाग्रे आदि स्वयंसेवक सेवा कार्य मे सहयोग कर रहे हैं।

