Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

राज कुंद्रा पोर्न केस में पीड़ित लड़की का बयान, धोखे से दिखाए मेरे 'प्राइवेट पार्ट्स', दोस्त ने ऐप देखा तो पता चला।

Raj Kundra porn case, showed my 'private parts' by deceit, the friend saw the app and found out.






पोर्न वीडियो केस में राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद उन पर कई आरोप लग चुके हैं। अब इस केस की एक विक्टिम का आरोप है कि उससे वीडियो शूट के दौरान कहा गया था कि उसके प्राइवेट पार्ट्स वीडियों में नहीं दिखाए जाएंगे हालांकि बाद में बिना एडिट किए वीडियो टेलिकास्ट किया गया था। पीड़ित लड़की ने मलवाणी पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज करवाई थी। उसका बयान बुधवार को दर्ज करवाया गया।


19 जुलाई को राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद पोर्न वीडियो केस में कई लड़कियों के बयान सामने आ चुके हैं। Times Now की रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच टीम ने अडल्ट फिल्म केस में पीड़ित लड़की का बयान दर्ज किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, लड़की ने बताया कि उससे कहा गया था कि उसे इंटिमेट सीन शूट करना है और उसके प्राइवेट पार्ट्स नहीं दिखेंगे। 


बिना एडिटिंग किया गया अपलोड
उसने एक कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था और शूट के लिए कुछ हजार रुपये मिले थे। शूटिंग के बाद उसके एक फ्रेंड ने बताया कि ऐप पर उसका अडल्ट वीडियो है। उसने देखा तो पता चला कि वीडियो को बिना कट्स और एडिट के अपलोड कर दिया गया था। वीडियो में उसके प्राइवेट पार्ट्स भी दिख रहे थे। 


पुलिस कर रही हैं बैंक अकाउंट्स की भी जांच
पुलिस ऐप से होने वाली कमाई और राज कुंद्रा के बैंक लिंक की भी जांच कर रही है। इससे पहले अडल्ट वीडियो के बारे में कुछ और लड़कियों के बयान लिए जा चुके हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनका भी आरोप था कि कॉन्ट्रैक्ट साइन करवाकर उन्हें ब्लैकमेल किया जाता था फिर पोर्न वीडियो शूट करवाए जाते थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad