Former MP candidate Ramu Tekam submitted a memorandum to the District Collector in the name of President and Governor regarding backlog and army recruitment
बैतूल। बैकलाग भर्ती और और आर्मी भर्ती कराने को लेकर महामहिम राष्ट्रपति एवं महामहिम राज्यपाल महोदय मप्र के नाम जिला कलेक्टर श्री अमानवीर सिंह बैस जी को टेकाम ने ज्ञापन सौंपा
आज दिनांक 06/08/2021 को बैतूल जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर महोदय श्री बैस जी को पूर्व सांसद प्रत्याशी श्री रामू टेकाम जी प्रदेश अध्यक्ष मप्र आदिवासी विकास परिषद युवा प्रभाग द्वारा बढ़ती बेरोजगारी को लेकर युवाओं के भविष्य को लेकर महामहिम राष्ट्रपति एवं महामहिम राज्यपाल मप्र के नाम ज्ञापन सौंपा कहां -
1-देश की सेवा करने की आश में आर्मी भर्ती की तैयारी कर रहे मध्य प्रदेश के युवाओं के भविष्य को बचाने के लिए मध्य प्रदेश भोपाल ARO द्वारा सेना आर्मी भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का निवेदन किया और कहा देश भक्ति की भावना रखने वाले सेना भर्ती की तैयारी कर रहे बैतूल जिले के युवाओं द्वारा 3/08/2021को जिला कलेक्टर बैतूल को ज्ञापन देकर आर्मी भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का निवेदन किया था।
2-एवं मध्य प्रदेश के महामहिम राज्यपाल महोदय के नाम बैकलाग पदों की भर्ती शुरू करने को लेकर भी जिला कलेक्टर बैतूल को ज्ञापन दिया कहालम्बे समय से भारतीय जनता पार्टी की सरकार सत्ता में है परन्तु शिवराज सरकार ने अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति वर्ग के लग भग 1लाख 29 हजार रिक्त बैकलाग पदों की भर्ती नहीं की जिसके कारण लाखों st/sc पढ़ें लिखे योग्य युवक युवक-युवति बेरोजगार हैं। उनका भविष्य अंधकारमय हो गया है। धीरे धीरे समय बीत रहा है कई योग्य युवक युवती ओवर एज हो गए हैं। जिसके कारण वे मांसीक रुप से परेशान हैं। उपर से कोरोना महामारी से कई लोग बेरोजगार हो गए हैं काम धंधे भी बंद है।जिसके कारण प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ने लगी।
अतः महोदय जी से अनुरोध है क्रमवार st/sc के बैकलाग पदों की भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के लिए राज्य सरकार को समुचित दिशा निर्देश जारी कर प्रदेश के लाखों युवाओं का भविष्य बचाने की महान कृपा करें।
ज्ञापन देते समय मुख्य रूप पूर्व सांसद प्रत्याशी श्री रामू टेकाम जी प्रदेश अध्यक्ष मप्र आदिवासी विकास परिषद युवा प्रभाग,श्री रमेश काकोडिया जी जिला संरक्षक मप्र आदिवासी विकास परिषद युवा प्रभाग जिला बैतूल, उपस्थित रहे।

