road accident. A painful accident happened on the Kaparwadi-Thawdi road, the bike collided face to face, one died on the spot, 2 serious.
छिंदवाड़ा। तेज रफ्तार और लापरवाही के चलते फिर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा के समीप कपरवाड़ी से थांवरी मार्ग पर हुए इस दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रुप से घायल हो गए हैं जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।
पुलिस से प्राप्त जानकारी मुताबिक अमरवाड़ा के लछुआ निवासी 28 वर्षीय परसराम पिता मनकलाल उईके अपने साथी इंदरशाम धुर्वे के साथ मोटर साइकिल में सवार होकर अपने गांव की तरफ जा रहे थे, तभी विपरीत दिशा से आ रहे साजवा निवासी 26 वर्षीय बारातीलाल सरियाम के बीच सीधी भिड़ंत हो गई।
इस दर्दनाक हादसे में लछुआ निवासी परसराम उईके की मृत्यु हो गई जबकि उसके साथ सवार इंदरशा धुर्वे और दूसरे वाहन पर सवार बारातीलाल सरियाम घायल हो गए हैं जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है । पुलिस ने सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा लिया है जबकि प्रकरण में मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।

