Despite the ban, the weekly market again filled in Multai. Neither social distancing nor masks were visible.
मुलताई प्रदेशभर में कोविड-19 की वजह से हाट बाजार लगाना प्रतिबंधित है वही तहसील मुख्यालय मुलताई पर गुरुवार के दिन साप्ताहिक हाट बाजार लगा.
कल ही नगर पालिका सभागार में शांति समिति की मीटिंग का आयोजन किया गया था जिसमें अनुविभागीय अधिकारी राजस्व द्वारा सांकेतिक रूप से त्यौहार मनाए जाने पर चर्चा की गई लेकिन प्रशासन की नाक के नीचे आज बाजार लगाकर कोरोना गाइडलाइन के नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है.
वही रोड पर भी बाजार लगने से दिनभर ट्रैफिक जाम जैसी स्थिति निर्मित होते रही
पिछले सप्ताह साप्ताहिक बाजार लगने की खबर प्रशासन को समाचार पत्रों के माध्यम से दी जा चुकी थी फिर भी नवीन हाई स्कूल के मैदान पर साप्ताहिक बाजार भरने से कोविड-19 के नियमों की धज्जियां उड़ रही है.
इनका कहना है...
कुछ दुकानदार रोजी रोटी कमाने के लिए दुकान लगाने की अनुमति लेने आए थे जिनके द्वारा कहा गया कि रोड पर दूरी बनाकर दुकान लगाई जाएगी अगर बाजार लगा है तो मैं दिखाती हूं - हरसिमरन प्रीत कौर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व।
मेरे द्वारा दैनिक बाजार का ठेका लिया गया है दैनिक बाजार में लगने वाली दुकानों से मेरे द्वारा वसूली की जा रही है - बाजार ठेकेदार बाबाराव।
📱 HDN न्यूज़ की हर खरब तुरन्त अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा एंड्राइड एप आज ही डाउनलोड करे ⬇️ https://play.google.com/store/apps/details?id=com.hdn.hdnnews
अपने आस पास की कोई भी खबर हमे भेजने के लिए या अपने व्हाट्सएप पर पर्सनल न्यूज़ पाने के लिए सम्पर्क करें 8982291148 पर अपने नाम पते के साथ न्यूज़ लिख कर व्हाट्सएप करे।
♻️ व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दी गयी लिंक पर क्लिक करें ⬇️
