Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

Breaking News - मालिक को बचाने कुत्ते ने साँप के कर दिए दो टुकड़े। मालिक के लिए सांप से भिड़ गया। खेत में काम कर रहे मजदूर के हाथ पर डंसने से पहले ही कुत्ते ने पकड़ लिया।

The dog cut the snake into two pieces to save the owner. Got into a fight with a snake for the owner. The dog caught the worker working in the field even before it was bitten.





पांढुर्णा। आपने कुत्ते की वफादारी के चर्चे खूब सुने होंगे। ऐसी ही वफादारी का मामला छिंदवाड़ा जिले के पांढुर्णा तहसील में सामने आया है। जहा एक कुत्ते ने अपनी मालिक की जान बचा ली। बताया जा रहा है कि खेत में काम कर रहे मजदूर के सामने एक सांप आ गया। उसने हाथ पर फुफकार मार दी। इसी दौरान मजदूर का पालतू कुत्ता दोनों के बीच आ गया। उसने सांप को मुंह में दबा लिया और एक झटके में उसके दो टुकड़े कर दिए। मजदूर को बैचेनी होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आपको बता दें पूरा मामला गुरुवार को जिले के पांढुर्ना के नरसला गांव का है। यहां हिमांशु बुवाड़े के खेत में मजदूर नारायण नागवंशी काम कर रहा था, तभी उसके साथ उसके मालिक का कुत्ता जॉनी भी बैठा हुआ था। नारायण के हाथ में सांप ने फुफकार मार दी। सांप उसे डसता इससे पहले ही पालतू कुत्ते जॉनी ने सांप को मुंह में दबाया और उसके दो टुकड़े कर मार डाला।

धामन प्रजाति का था - 

मजदूर के अनुसार जिस सांप से उसे उसके पालतू कुत्ते ने बचाया वह धामन प्रजाति का था। यह सांप जहरीला नहीं होता है, हालांकि सांप की फुफकार के बाद थोड़ी देर के लिए मजदूर को घबराहट और बेचैनी की शिकायत हो रही थी, जिसके बाद तत्काल अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल, मजदूर और सांप की जान लेने वाला कुत्ता जॉनी भी पूरी तरह से स्वस्थ है।


📱 HDN न्यूज़ की हर खरब तुरन्त अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा एंड्राइड एप आज ही डाउनलोड करे ⬇️ https://play.google.com/store/apps/details?id=com.hdn.hdnnews

अपने आस पास की कोई भी खबर हमे भेजने के लिए या अपने व्हाट्सएप पर पर्सनल न्यूज़ पाने के लिए सम्पर्क करें 8982291148 पर अपने नाम पते के साथ न्यूज़ लिख कर व्हाट्सएप करे। 

♻️ व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दी गयी लिंक पर क्लिक करें ⬇️



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad