Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

बैतूल के पूर्व कलेक्टर, वर्तमान आयुक्त बी. चंद्रशेखर चिकित्सा विश्वविद्यालय के कुलपति नियुक्त, राज्यपाल ने जारी किए आदेश

Former collector of Betul, current commissioner B. Appointed Vice Chancellor of Chandrashekhar Medical University, Governor issued orders.


बैतूल में कलेक्टर रहे ,कमिश्नर बी. चन्द्रशेखर बने मेडिकल यूनिवर्सिटी के कुलपति, राज्यपाल ने की नियुक्ति

बी.चंद्रशेखर इसके पहले डिंडौरी, बालाघाट, बैतूल और रतलाम जिले में कलेक्टर रह चुके है। 

जबलपुऱ। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने आयुक्त जबलपुर संभाग बी. चन्द्रशेखर को मध्यप्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय जबलपुर का कुलपति पद पर नियुक्त किया है. चंद्रशेखर को विश्वविद्यालय के कुलपति का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.

राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने मध्यप्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय अधिनियम, 2011 की अनुसूची की धारा 13 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए राज्य शासन से परामर्श के उपरांत कुलपति की नियुक्ति की है. आयुक्त जबलपुर संभाग बी. चन्द्रशेखर वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक के लिए विश्वविद्यालय के कुलपति नियुक्त किए गए हैं.

बता दें कि बीते दिन विश्वविद्यालय के कुलपति टी एन दुबे ने इस्तीफा दे दिया था. विश्वविद्यालय में नतीजों में हुए कथित गड़बड़ी का मामला सामने आने के बाद टीएन दुबे के इस्तीफे की बात सामने आई थी. वहीं चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने भी इन अनियमितताओं से नाराज़ थे. दरअसल, जबलपुर मेडिकल यूनिवर्सिटी में मार्कशीट घोटाले के आरोप सामने आए हैं. आरोप है कि यूनिवर्सिटी में उन छात्रों को भी पास कर दिया गया, जिन्होंने कभी परीक्षा ही नहीं दी.

बी.चंद्रशेखर इसके पहले डिंडौरी, बालाघाट, बैतूल और रतलाम जिले में कलेक्टर रह चुके है। बी. चंद्रशेखर के कार्यो को देखते हुए, उन्हें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सचिव मध्यप्रदेश शासन बनाया था। कमलनाथ सरकार के समय भी वो सचिव मध्यप्रदेश शासन और सचिव सूचना प्रौद्योगिकी विभाग का कार्य कर रहे थे। वर्ष 2020 में शिवराजसिंह चौहान के दोबारा सत्ता में आने के बाद उन्हें सचिव मध्यप्रदेश शासन के अलावा आयुक्त आदिवासी विकास और अनुसूचित विकास विभाग की जिम्मेदारी सौंपी थी।


📱 HDN न्यूज़ की हर खरब तुरन्त अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा एंड्राइड एप आज ही डाउनलोड करे ⬇️ https://play.google.com/store/apps/details?id=com.hdn.hdnnews

अपने आस पास की कोई भी खबर हमे भेजने के लिए या अपने व्हाट्सएप पर पर्सनल न्यूज़ पाने के लिए सम्पर्क करें 8982291148 पर अपने नाम पते के साथ न्यूज़ लिख कर व्हाट्सएप करे। 

♻️ व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दी गयी लिंक पर क्लिक करें ⬇️



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad