The girl ate poison, both were brother-in-law in the relationship. The girl died in the hospital, the youth referred to Betul.
ब्रेकिंग न्यूज। युवक युवती ने खाया जहर, रिश्ते में जीजा साली थे दोनों। युवती की अस्पताल में मौत युवक बैतूल रैफर।
मुलताई। नगर में एक सनसनी घटना सामने आई है जिसमे एक युवक और एक युवती जो रिश्ते में जीजा साली है दोनों ने नगर के फारेस्ट रेस्ट हाउस के पास दोहपर में जहर खा लिया। डायल 100 को प्राप्त सूचना के आधार पर तत्काल मौके से उठा कर मुलताई अस्पताल लाया गया। जहा उपचार के दौरान युवती की मौत हो गयी। वहीं युवक को गंभीर अवस्था मे बैतूल रीफर किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक विजेंद्र पिता पूना परिहार 25 वर्ष निवासी महिलावाड़ी हाल पटेल वार्ड मुलताई में किराए से रहता था। दो दिन पहले ही उसके चाचा ससुर की बेटी जो उसके रिश्ते में साली लगती थी वह उसके घर आई हुई थी। बताया जा रहा है कि युवती गजामार खडक्वार कि रहने वाली है जिसका नाम संतोषी पिता कृष्णा पवार उम्र करीब 17 साल की है।
अस्पताल में युवक ने डॉक्टर को बताया कि उन दोनों ने सल्फास की गोलियां खाई है। प्रथम दृष्टया पूरा मामला प्रेम प्रसंग का नजर आ रहा है। फिलहाल युवती का पोस्टमार्टम होने के बाद शव परिजनों को सौपा दिया जाएगा, मामले में पुलिस जांच कर रही है।
📱 HDN न्यूज़ की हर खरब तुरन्त अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा एंड्राइड एप आज ही डाउनलोड करे ⬇️ https://play.google.com/store/apps/details?id=com.hdn.hdnnews
अपने आस पास की कोई भी खबर हमे भेजने के लिए या अपने व्हाट्सएप पर पर्सनल न्यूज़ पाने के लिए सम्पर्क करें 8982291148 पर अपने नाम पते के साथ न्यूज़ लिख कर व्हाट्सएप करे।
♻️ व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दी गयी लिंक पर क्लिक करें ⬇️
