Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

वायरल वीडीयो - BJP के एजेंट बनकर काम मत करो, सत्ता में आए तो बाबू बनाकर रखूंगा - सुनील उइके, कांग्रेस विधायक जुन्नारदेव, छिंदवाड़ा।

Don't work as an agent of BJP, if voted to power, I will keep you as a babu - Sunil Uikey, Congress MLA Junnardev, Chhindwara.









छिंदवाड़ा। एक बार फिर नेता नगरी में बिगड़े बोल सुनने को मिले है, इस बार पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में कांग्रेस विधायक ने अधिकारियों को खुलेआम धमकी दे डाली। विधायक सुनील उइके ने तहसीलदार मनोज चौरसिया से कहा कि तहसीलदार साहब, भाजपा के एजेंट बनकर काम मत करो। अगली बार हम सत्ता में आए, तो आपको बाबू बनाकर रखूंगा। असल में विधायक अन्न उत्सव कार्यक्रम में नहीं बुलाए जाने से नाराज थे। इसी का विरोध दर्ज कराने के लिए वे ज्ञापन देने के लिए तहसील कार्यालय पहुंचे थे।

आपको बता दें कि प्रदेश सहित छिंदवाड़ा जिले में 7 अगस्त को जुन्नारदेव विधानसभा क्षेत्र में अन्न उत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में कांग्रेस विधायक सुनील उइके को नहीं बुलाया गया। इसी बात काे लेकर विधायक जी नाराज हो गए। वे विरोध दर्ज कराने के लिए समर्थकों के साथ तामिया में तहसील कार्यालय पहुंच गए। यहां वें तहसीलदार मनोज चौरसिया पर भड़क गए। वहां मौजूद लोगों ने मोबाइल से इसका वीडियो बना लिया। इसके बाद इसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। ये मामला सोमवार को सामने आया।

विधायक ने तहसीलदार से कहा, ‘ 15 महीने हमने भी सरकार चलाई है। इससे पहले भी हम सरकार में थे। हमने अन्याय नहीं किया। आपको इन सब चीजों का ध्यान रखना है। तहसीलदार साहब.. समय आएगा.. 10-12 महीने बाद हालात बदले तो हम भी सत्ता में आएंगे। 62 साल तक की उम्र तक आपको नौकरी करना है। यहां बुलवाकर नौकरी करवाउंगा। बाबू बनवाकर रखूंगा। दबाव में बीजेपी का एजेंट बनकर काम मत करो। आप लोग नोडल हो।’



📱 *HDN न्यूज़ की हर खरब तुरन्त अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा एंड्राइड एप आज ही डाउनलोड करे*  ⬇️ https://play.google.com/store/apps/details?id=com.hdn.hdnnews


अपने आस पास की कोई भी खबर हमे भेजने के लिए या अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क करें 8982291148


♻️ *व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दी गयी लिंक पर क्लिक करें* ⬇️


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad