Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

जिंदा जलता ड्राइवर चीख-चीखकर कहता रहा- कोई तो बचा लो, कोई नहीं गया बचाने।

The driver who was burning alive kept shouting and saying - someone saves, no one has gone to save.




बिलासपुर. रायपुर रोड स्थित भोजपुरी टोल प्लाजा के नजदीक शनिवार रात हुई दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि जिस ट्रेलर ने दूसरे ट्रकों को टक्कर मारी, उसमें फंसा ड्राइवर जिंदा जलने लगा, मौत से जूछते ड्राइवर ने चीख चीखकर खुद को बचाने की गुहार लगाई, लेकिन भीषण आग और ट्रकों में होते विस्फोट से डरे लोग उसके आसपास नहीं पहुंच पाए। इधर इतने बड़े हादसे के बाद भी पुलिस और प्रशासन ने कोई सबक नहीं लिया, हादसे के बाद रविवार को भी सड़क के किनारे बेतरतीबी से ट्रक खड़े रहे।

भोजपुरी टोल प्लाजा से 8 सौ मीटर की दूरी पर हुए सड़क हादसें में एक ड्राइवर की मौत हो गई और 4 ट्रक जल गए। रविवार को हादसे में जल चुके ट्रकों को हटाने की व्यवस्था की गई , शाम करीब 5 बजे के आसपास सभी ट्रकों को सड़क से हटाया गया। आसपास के लोगों ने बताया कि जिस ट्रेलर से रात करीब 11.45 बजे हादसा हुआ, उस समय सड़क पर काफी अंधेरा था, ट्रेलर सीजी 10 एजी 7157 के ड्राइवर ने पहले ढाबे में जमकर शराब पी और नशे में वाहन लेकर निकल गया, उसने भोजपुरी के पास सड़क पर खड़े ट्रकों को टक्कर मारी, जिससे भीषण आग लग गई। इस दौरान हादसे की वजह से ट्रेलर का इंजन और चेचिस टूट कर चिपट गया जिसके चलते ड्राइवर चाहकर भी केबिन से बाहर नहीं जा सका। वहीं सड़क पर खड़े ट्रांसपोर्ट के ट्रकों पर सेनेटाइजर, मेडिकल उपकरण, सबमर्सिबल पंप, प्लास्टिक,उपकरण सहित 76 लाख रूपए का सामान था, जो इस घटना के बाद जलकर खा हो चुका है। रविवार को बिल्हा पुलिस ने सड़क पर बिखरे सामानों और ट्रकाें को हटाने में काफी मशक्कत की, इस दौरान क्रेन की मदद से ट्रकों को सड़क के किनारों से हटाया गया है।

पुलिस की कार्रवाई नहीं

हाइवे पर बेतरतीबी से ट्रक और भारी वाहन खड़े रहते हैं, लेकिन पुलिस इन गाड़ियों के चालक के खिलाफ कभी भी कार्रवाई नहीं करती है। हाइवे में अंधेरा होने की वजह से कई बार हादसा होता है। वहीं बिलासपुर-सरगांव मार्ग में यार्ड लेन ही नहीं है, ऐसे में भारी वाहनों को खड़े करने की जगह ही नहीं है। ड्राइवरों के द्वार हाइवे की मुख्य लेन पर ही गाड़ियां खड़ी कर दी जाती है, जबकि सिमगा और रायपुर के पास बने हाइवे पर यार्ड लेन की व्यवस्था है। रविवार को भी टोल प्लाजा के नजदीक बेतरतीबी से ट्रक हाइवे पर खड़े रहे, वहीं पुलिस की मुस्तैदी केवल जले ट्रकों को हटाने में लगी रही।


📱 *HDN न्यूज़ की हर खरब तुरन्त अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा एंड्राइड एप आज ही डाउनलोड करे*  ⬇️


अपने आस पास की कोई भी खबर हमे भेजने के लिए या अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क करें 8982291148


♻️ *व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दी गयी लिंक पर क्लिक करें* ⬇️


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad