Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

युवक को लगाया वैक्सीन का डबल डोज। वैक्सीनेशन सेंटर पर कोवीशील्ड के दोनों डोज एक दिन में लगाने से हालात बिगड़ी, अस्पताल में किया भर्ती।

The young man was given double dose of vaccine. The situation worsened by applying both the doses of Coveshield at the vaccination center in one day, admitted to the hospital.








बालाघाट। वैक्सीनेशन में किस तरह से लापरवाही की जा रही है इसका एक ताजा मामला शनिवार को बालाघाट जिले के गंगानगर के वैक्सीनेशन सेंटर में देखने को मिला । दरअसल यहां वैक्सीन लगवाने आए एक 26 साल के युवक को एक के बाद एक दो डोज लगा दिए गए। जिसके बाद उसे घबराहट होने लगी बाद में जब युवक के परिजनों को इसकी जानकारी लगी तो वे हंगामा करने लगे । बाद में तत्काल युवक को जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार जारी हैं।

पहला टीका लगवाने गया था युवक

प्राप्त जानकारी के अनुसार बालाघाट के कोसमी में रहने वाला 26 वर्षीय गौतम राउत गंगानगर के वैक्सीनेशन केंद्र में वैक्सीन की पहली डोज लगवाने के लिए गया था। यहां उसने पर्ची लेकर पहले नर्स को दे दिया नर्स ने तत्काल उसे कोविशील्ड का एक डोज लगा दिया, बाद में एक अन्य नर्स ने भी उसे तत्काल दूसरा डोज लगा दिया।

बाद में जब युवक की हालत बिगड़ने लगी तो उसने तत्काल वहां बैठे स्टाफ को बताया कि उसे दो बार वेक्सीन लगा दी गयी हैं। तब वैक्सीनेशन केंद्र में हड़कंप मच गया।


वैक्सीनेशन में लापरवाही करने के बाद जब स्वास्थ्य कर्मियों को अपनी गलती का एहसास हुआ तो वे लोग युवक को यह समझाईश देते नजर आए कि दो बार वेक्सीन लगाने से उसे कुछ नहीं होगा यूमिनिटी पावर बढ़ेगी।

युवक को नहीं थी जानकारी

एक साथ दो डोज लगवाने वाले युवक गौतम राउत ने बताया कि उसे यह जानकारी नहीं थी, कि दो डोज एक साथ नहीं लगाए जाते । इसलिए उसने इसका विरोध नहीं किया।

जलेबी और समोसा खिला कर कराया भर्ती

गौतम को दो बार वेक्सीन लगाए जाने की जानकारी जैसे ही यहां बैठे स्टाफ को लगी उन्होंने तत्काल उसे समोसा और जलेबी का नाश्ता कराया तथा 1 घंटे तक केंद्र से बाहर नहीं जाने दिया ।

बाद में जिला चिकित्सालय से कुछ चिकित्सक वहां पहुंचे जिन्होंने तत्काल उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसके स्वास्थ्य में सुधार देखा जा रहा है लेकिन युवक को हल्का बुखार और हाथ पैरों में जकड़न की शिकायत बनी हुई है।

CMHO का कहना है कि - युवक को लगाया गया सिर्फ पहला डोज

इस मामले में बालाघाट के सीएमएचओ मनोज पांडे ने वैक्सीनेशन सेंटर में मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों को बचाव करते हुए कहा कि, वैक्सीन लगवाने आए गौतम राउत को सिर्फ पहला डोज लगाया गया है । सॉफ्टवेयर में भी पहले ही डोज की एंट्री है। सीएमएचओ ने बताया कि युवक की हालत खतरे से बाहर है। अभी वह अस्पताल में ही भर्ती है।


♻️ *व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दी गयी लिंक पर क्लिक करें* ⬇️


📱 *HDN न्यूज़ की हर खरब तुरन्त अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा एंड्राइड एप आज ही डाउनलोड करे*  ⬇️ https://play.google.com/store/apps/details?id=com.hdn.hdnnews


अपने आस पास की कोई भी खबर हमे भेजने के लिए या अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क करें 8982291148

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad