Dr. Pandagre met Chhavi Bhardwaj, Chief Officer of NRHM, to expand medical facilities
बोरदेही से HDN न्यूज़ के लिए सूर्यप्रकाश शेठे की खबर
बोरदेही- आमला सहित बैतूल जिले में स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओ में विस्तार के लिये भोपाल प्रवास के दौरान आज डॉ योगेश पंडागरे विधायक आमला ने एन आर एच एम की प्रमुख छवि भारद्वाज से भेंट की और जिला चिकित्सालय बैतूल सहित आमला अस्पताल में डॉक्टरों की पदस्थापना हेतु बात रखी।साथ ही आमला में महिला चिकित्सक की पदस्थापना की मांग रखी,वही बोरदेही में 108 एम्बुलेंस प्रदान करने की बात रखी तथा इस संबंध में चर्चा की इन मांगों पर छवि भारद्वाज जी ने सहमति प्रदान की और शीघ्र ही आमला बैतूल में चिकित्सकों की पदस्थापना और बोरदेही में 108 एम्बुलेंस प्रदाय करने की सहमति दी और जल्द ही ये सुविधाएं आमला बैतूल को प्राप्त होगी।इस अवसर पर डॉ योगेश पंडागरे विधायक के साथ नरेंद्र गढेकर भाजपा जिला उपाध्यक्ष भी उपस्थित थे।
📱 *HDN न्यूज़ की हर खरब तुरन्त अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा एंड्राइड एप आज ही डाउनलोड करे* ⬇️ https://play.google.com/store/apps/details?id=com.hdn.hdnnews
अपने आस पास की कोई भी खबर हमे भेजने के लिए या अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क करें 8982291148
♻️ *व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दी गयी लिंक पर क्लिक करें* ⬇️

