Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

शेर से डरकर पेड़ पर चढ़े युवक को सकुशल बचाया गया। अभी भी डरा सहमा हुआ है बालक। वन विभाग के अधिकारी कर रहे है जांच।

Fearing the lion, the young man who climbed the tree was saved safely. The boy is still scared. Forest department officials are investigating.



हिवरखेड़ निवासी रोशन दाबड़े





बैतूल। मुलताई मासोद क्षेत्र में सिवनपानी के जंगल मे शेर से सामना करने वाले युवक का रेस्क्यू कर उसे सकुशल बचा लिया गया। हमने आपको बताया था कि हिवरखेड़ निवासी रोशन दाबड़े जो कि अपना गुम हुआ बैल ढूंढने के लिए जंगल मे गया था जहां उसका सामना शेर से हो गया जिसके चलते डर के मारे अपनी जान बचाने के लिए रोशन पेड़ पर चढ़ गया था। 


            रोशन को उसके गांव हिवरखेड़ के करीब 20 - 25 युवाओ ने वन विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुच कर बचाया। प्राप्त जानकारी अनुसार हिवरखेड़ के युवाओं को खबर लगते ही वे सभी तुरन्त रोशन को बचाने के लिए सिवनपानी के जंगलों की तरफ निकल पड़े और रोशन और उस शेर को भी खोज निकाला। जब गांव के युवा 5 के समूह में आगे बढ़ रहे थे तब कई बार शेर उन पर गुर्राया लेकिन युवाओं ने अपनी सूझबूझ से शेर को डरा कर वहां से भगाने में सफलता पाई। उसके बाद रोशन को पेड़ से सही सलामत नीचे उतारा गया। 


          फिलहाल रोशन बहुत डरा सहमा हुआ है, और वन विभाज की टीम रोशन से पूछताछ कर रही है। हमने वन विभाग के अधिकारियों से फोन पर बात करनी चाही तो किसी भी अधिकारी से बात नही हो पाई इसलिए युवक और ग्रामीण युवाओं द्वारा बताए जा रहे शेर के बारे में पुष्टि कर पाना मुश्किल है, वन विभाग के अधिकारी ही इस बात की पुष्टि कर सकते है कि वह शेर ही था या फिर कोई और जंगली जानवर। फिलहाल खबर लिखे जाने तक वन विभाग की टीम युवक से पूछताछ कर रही थी। 

इसे अवश्य पढ़ें -

Big Breaking - मासोद के पास सीवनपानी के जंगल मे शेर देख पेड़ पर चढ़ा युवक। युवक अपना गुम हुआ बैल ढूंढने गया था जंगल।  |

♻️ *Join Whatsapp Group* ⬇️https://chat.whatsapp.com/JNMp3h2bNls5xxWkFoDkag 




*Contact for more details 8982291148*

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad