Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

Big Breaking - मासोद के पास सीवनपानी के जंगल मे शेर देख पेड़ पर चढ़ा युवक। युवक अपना गुम हुआ बैल ढूंढने गया था जंगल।

Seeing a lion in the forest of Siwanpani near Masod, a young man climbed a tree. The young man had gone to the forest to find his missing bull.






मुलताई। मासोद क्षेत्र के गांव सीवनपानी के जंगल मे हिवरखेड़ निवासी युवक रोशन डाबड़े जो कि अपना गुम हुआ बैल ढूंढने पहुचा था, उसे अचानक जंगल में शेर दिखाई देने से वह घबरा गया और पेड़ पर चढ़ गया। 

       प्राप्त जानकारी अनुसार हिवरखेड़ निवासी विपिन गांवड़े ने हमे फोन करके सूचना दी और मदद मांगते हुए बताया कि उनका दोस्त हिवरखेड़ निवासी रोशन डाबड़े इस वक्त मुसीबत में फंसा हुआ है, वह अपना गुम हुआ बैल ढूढने के लिए सिवनपानी के जंगल मे गया था जहां उसे बैल तो नही मिला लेकिन उसका सामना शेर से हो गया, रोशन घबरा कर पेड़ पर चढ़ कर बैठ गया और वहां से अपने दोस्त विपिन को फोन करके मदद मांगी और पूरा वाकया उसको बताया। जिस पर हमने तुरंत फारेस्ट विभाग के रेंजर से सम्पर्क किया और उन्हें जस बारे में सूचना दी । फारेस्ट रेंजर का कहना था कि उस इलाके में शेर नही है लेकिन तेंदुआ जरूर हो सकता है। उन्होंने तत्काल अपने स्टाफ को मौके पर भेज कर रेस्क्यू की बात कही। 


        हमने जब संकट में फंसे रोशन से बात करने की कोशिश की तो उसने घबराते हुए दबी आबाज में मात्र इतना बताया कि वह अभी भी पेड़ पर  बैठा हुआ है और शेर आस पास ही घूम रहा है। रोशन अपनी लोकेशन नही बता पाया और फोन कट गया। 

         खबर लिखे जाने तक युवक की लोकेशन पता नही हो पाई थी और युवक का रेस्क्यू नही हो पाया है। पूरी जानकारी के साथ जल्द ही हम खबर अपडेट करेंगे। 



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad