Two trucks collided, Nagpur Highway got jammed. The accident happened while crossing the Silewani Ghat. Road closed for 2 hours.
छिंदवाड़ा नागपुर हाईवे पर रविवार को सिल्लेवानी घाट पर दो ट्रकों में जोरदार भिड़त हो गई। भिड़त के बाद दोनों ट्रक बीच सडक़ में पलट गए जिसके कारण इस मार्ग पर तकरीबन दो घंटे तक ट्रािफक जाम रहा। काफी मशक्कत के बाद क्रेन की मदद से ट्रक को सडक़ से हटाया गया तब कहीं जाकर यहां यातायात बहाल हो पाया। इस हादसे में एक ट्रक चालक फतेहपुर निवासी राजकुमार को को गंभीर चोट आई है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के शिकार हुए ट्रकों मे मिर्ची और गेंहू भरी थी जो ओव्हरलोड होने के कारण अनियंत्रित होकर एक दूसरे से टकरा गए और यह हादसा हुआ।
एक्सीडेंटल पाईंट है सिल्लेवानी घाट
गौर किया जाए तो बारिश के दिनों में अक्सर सिल्लेवानी घाट पर हादसे होते रहते है जिसके कारण कई बार यहां ट्राफिक जाम हो जाता है। आज भी यहां कुछ ऐसा ही हुआ, प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो ङ्क्षछदवाड़ा से नागपुर की तरफ जा रहे ट्रक स्पीड में था जो घाट के पास जाकर अनियंत्रित हो गया और दूसरे ट्रक से जा टकराया।