Human service established in the district due to the campaign of Deputy Collector during the Corona period, Ajas organization honored by presenting a symbol for this initiative
रेड क्रास वालेंटियर के रूप में जुड़े समाजसेवी ,पत्रकार बंधु ,व्यापारी वर्ग ने डिप्टी कलेक्टर की नियंत्रण मुहिम को सराहा
बैतूल/ मुलताई :-
कोरोना काल के विषम दौर में डिप्टी कलेक्टर श्रीमती निशा बांगरे को रेड क्रॉस अंतर्गत कोविड नियंत्रण में प्रशासनिक भूमिका दी गयी कर्तव्य पथ पर सेवार्पित डिप्टी कलेक्टर द्वारा समाजसेवी,पत्रकार बन्धु,व्यापारी,अजास संगठन सहित अन्य सहयोगी की वालेंटियर टीम तैयार कर सभी से तालमेल और अपने कुशल प्रशासनिक मैनेजमेंट से कोरोना नियंत्रण में उद्देश्य परक कार्य किया जिससे जिले में कोरोना नियंत्रण की स्थिति निर्मित हुई।
श्रीमती बांगरे की कर्तव्य पथ पर सेवार्पित भूमिका के लिए अजास संगठन बैतूल से अजास जिला अध्यक्ष लीलाधर नागले, श्री करनलाल चन्देलकर,श्रीमती वंदना झरबड़े,श्रीमती चंद्रप्रभा चौकीकर,पंकज डोंगरे,नितेश वाईकर,दृषणा सोलंकी,वर्षा खातरकर,दीप माला खातरकर,आर.डी. गुजरे, निर्मला गोहिया, अनिता सोनारे,चन्द्रभागा भूमरकर,एडवोकेट गणेश बामने सहित अजास सदस्यों ने सेवा काल की झलकियों का प्रतीक चिन्ह भेंट कर किया सम्मान। इस अवसर पर अजास संगठन के जिला अध्यक्ष लीलाधर नागले, अजास जिला मीडिया प्रभारी पंकज डोन्गरे ने कहा कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम में अजास संगठन समर्पित रुप से कार्य करते रहेगा !
📱 *HDN न्यूज़ की हर खरब तुरन्त अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा एंड्राइड एप आज ही डाउनलोड करे* ⬇️ https://play.google.com/store/apps/details?id=com.hdn.hdnnews
अपने आस पास की कोई भी खबर हमे भेजने के लिए या अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क करें 8982291148
♻️ *व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दी गयी लिंक पर क्लिक करें* ⬇️


