Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

कर्नाटक में तीसरी लहर की शुरुआत। पांच दिनों में 242 बच्चे संक्रमित। 16 अगस्त से लॉकडाउन के आसार।

Beginning of the third wave. 242 children infected in five days. Expected lockdown from 16 August.





बेंगलुरु। बड़ी खबर आ रही है कि कर्नाटक (Karnataka) में बीते पांच दिनों में कोरोना वायरस (Coronavirus) से कम से कम 242 बच्चे संक्रमित हुए हैं. यह जानकारी सरकारी आंकड़ों से मिली है. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने चेतावनी देते हुए आशंका जताई है कि आने वाले समय में यह संख्या बढ़ सकती है। कोविड-19 की दूसरी लहर (Covid-19 Second Wave) के दौरान ही एक्सपर्ट्स आशंका जता रहे थे कि तीसरी लहर सबसे ज्यादा बच्चों को प्रभावित कर सकती है. ऐसे में यह आंकड़े डराने वाले हैं.


ब्रुहट बेंगलुरु महानगर पालिका ने कहा है कि बीते पांच दिनों में 19 साल से कम उम्र के 242 बच्चों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. एक्सपर्ट्स चेतावनी दे चुके हैं कि कोविड-19 की तीसरी लहर की शुरुआत हो चुकी है. आंकड़े बताते हैं कि इनमें 106 बच्चों की उम्र 9 साल से कम है. जबकि, 136 बच्चे 9 और 19 साल के बीच के हैं. बीते मंगलवार को राज्य में संक्रमण के 1 हजार 338 नए मामले मिले. इस दौरान 31 मरीजों की मौत हुई.

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बढ़ेंगे मामले।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि कुछ दिनों में मामले ‘तीन गुना’ हो जाएंगे और ‘यह बड़ा खतरा है.’ कर्नाटक सरकार ने पहले ही सभी जिलों में नाइट और वीकेंड कर्फ्यू का ऐलान कर दिया है. इसके अलावा केरल-कर्नाटक, महाराष्ट्र कर्नाटक सीमाओं में प्रवेश पर पाबंदियां लगा दी हैं. इस दौरान केवल RT-PCR सर्टिफिकेट वाले यात्रियों को ही आवागमन की इजाजत होगी. यह सर्टिफिकेट 72 घंटों से ज्यादा पुराना नहीं होना चाहिए.

कर्नाटक में बीते महीने हर रोज 1500 मामले सामने आए. हाल ही में सत्ता संभालने वाले नए मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई ने वैक्सीन डोज को 65 लाख से 1 करोड़ प्रतिमाह करने का वादा किया है. सूत्रों ने जानकारी दी है कि सरकार 16 अगस्त से आंशिक लॉकडाउन लगा सकती है. राज्य में अब तक कोविड-19 के 29 लाख 21 हजार 049 मरीज मिल चुके हैं. इनमें से 36 हजार 88 मरीजों की मौत हो चुकी है. फिलहाल, 22 हजार 702 मरीजों का इलाज जारी है.


📱 *HDN न्यूज़ की हर खरब तुरन्त अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा एंड्राइड एप आज ही डाउनलोड करे*  ⬇️ https://play.google.com/store/apps/details?id=com.hdn.hdnnews


अपने आस पास की कोई भी खबर हमे भेजने के लिए या अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क करें 8982291148


♻️ *व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दी गयी लिंक पर क्लिक करें* ⬇️


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad