Anger in society due to objectionable remarks against Muslim community, various organizations submitted memorandum.
ग्राम पंचायत कलमेश्वरा बोदुड़ ढाना में खेत में मजार बनाने को लेकर विवाद अब बड़ा रुप लेता नजर आ रहा हे आज मुलताई मुस्लिम समुदाय ने एसडीओपी को ज्ञापन सौंपा और पुलिस कर्मी प्रधान आरक्षक प्रहलाद धुर्वे द्वारा मुस्लिम समाज के लिए बोले गए आपत्तिजनक शब्दों का विरोध दर्ज करवाया। और तत्काल पुलिसकर्मी पर सख्त से सख्त कार्यवाही करने की मांग की।
बोरदेही- ग्राम पंचायत कलमेश्वरा के बोदुड़ ढाना में खेत में मजार एवं ढोल बाजे के साथ चादर चढा़ने को लेकर गाँव में मंगलवार को विवाद जैसी स्थिति बन गई थी | जिसमें कुछ गाँव एवं बाहरी मुस्लिम समुदाय के लोगों ने गाँव के व्यक्तियों के साथ मिलकर खेत में मजार बनाई जिसमें गांव के कुछ लोगों ने आपत्ति लगाकर मजार को हटाने को लेकर विवाद जैसी स्थिति बन गई थी गांव के लोगों का कहना था कि ग्राम कलमेश्वरा के बोदुड़ ढाना में हिंदू धर्म के हिसाब से हमारे गांव बोदुड़ ढाना में मुस्लिम समुदाय एवं मजार का बनना हमारे धर्म के खिलाफ है जिसमें गांव के लोगों ने मुस्लिम समुदाय एवं कुछ गांव के व्यक्तियों को चादर चढ़ाने से गाव में प्रवेश करने से रोका गया जिसमें दोनो पक्षों में विवाद होने पर बोरदेही पुलिस को सूचना दी गई सूचना पर बोरदेही पुलिस मौके पर पहुंची एवं दोनों पक्षों की बात रखकर खेत में बनी मजार को हटाया गया परंतु बोरदेही पुलिस से आए प्रधान आरक्षक प्रहलाद धुर्वे द्वारा जिस ग्रामीण द्वारा मजार बनाई जा रही थी उस खेत मालिक को समझाइश देते हुए समस्त ग्राम वासियों के सामने मुस्लिम समुदाय के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया जिसका वीडियो सामने आने पर जिले भर से मुस्लिम समुदाय के लोग तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं इसी के चलते आज मुलताई मुस्लिम समुदाय ने एसडीओपी नम्रता सोंधिया को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें पुलिस कर्मी द्वारा आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करने पर तत्काल पुलिसकर्मी पर सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही करने की मांग की गई है ।
एसडीओपी का कहना
इस पूरे मामले पर मुलताई एसडीओपी सुश्री नम्रता सोंधिया ने कहा कि मुस्लिम समुदाय द्वारा एक ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया गया है कि बोरदेही थाना के पुलिस कर्मी द्वारा मुस्लिम समुदाय के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया है पूरे मामले पर जांच कर उचित कानूनी कार्यवाही की जावेगी
📱 *HDN न्यूज़ की हर खरब तुरन्त अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा एंड्राइड एप आज ही डाउनलोड करे* ⬇️ https://play.google.com/store/apps/details?id=com.hdn.hdnnews
अपने आस पास की कोई भी खबर हमे भेजने के लिए या अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क करें 8982291148
♻️ *व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दी गयी लिंक पर क्लिक करें* ⬇️


