Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

ऑनलाइन दर्ज करा सकेंगे चोरी की रिपोर्ट। मोबाइल और कम्प्यूटर के माध्यम से हो सकेगी एफआईआर। पढ़िए पूरी जानकारी।

Theft report can be filed online. FIR can be done through mobile and computer. Read full details.







बैतुल। पुलिस कंट्रोल रूम बैतूल में E - FIR के संबंध में श्रीमान पुलिस अधीक्षक सुश्री सिमाला प्रसाद के निर्देशन व मार्गदर्शन में व नवाचार करने के संबंध में जिले की आम जनता को बेहतर पुलिस सेवा मुहैया कराने हेतु संपत्ति से संबंधित चोरी के मामले में आम जनता अब घर बैठे ही E - FIR कर पायेंगें । इस संबंध में संपत्ति संबंधी चोरी / सामान्य चोरी के मामले में रूपये एक लाख से कम होने के मामले E - FIR के माध्यम से , इसी प्रकार रूपये 15 लाख से कम कीमत वाले वाहन चोरी के मामले जिसमें आरोपी अज्ञात हो । E - FIR के माध्यम से घर बैठे मोबाईल / कम्प्यूटर के माध्यम से आम व्यक्ति mp police citizen portal / MPe - Cop apps के माध्यम online E - FIR कर सकेंगे । जिसमें संबंधित E - FIR आवेदक के थाने के सीसीटीएनएस पोर्टल मे प्रदर्शित होगी । E - FIR होने पर संबंधित थानों को 24 घंटे के अंदर E - FIR को स्वीकार करना होगा । E - FIR स्वीकार होने की स्थिति में एक माह की समयसीमा के अंदर जॉच पूरी कर अंतिम प्रतिवेदन माननीय न्यायालय प्रस्तुत किये जायेंगे । E - FIR योजना के क्रियान्यवन हेतु पुलिस कंट्रोल रूम बैतूल में जिले के समस्त थानों / चौकी से लगभग 40 अधिकारी / कर्मचारियों को अजाक थाना प्रभारी श्री विवेक गौतम , सायबर सेल प्रभारी श्री राजेन्द्र राजवंशी , आरक्षक भगवन गोहिया , सीसीटीएनएस प्रभारी सउनि हरि धुर्वे , सउनि ऋषभ सोनी , प्र . आर . सुरेन्द्र दामड़े , आरक्षक सौरव राजौरिया द्वारा E - FIR के संबंध में प्रशिक्षण देकर प्रशिक्षित किया गया ।


📱 *HDN न्यूज़ की हर खरब तुरन्त अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा एंड्राइड एप आज ही डाउनलोड करे*  ⬇️ https://play.google.com/store/apps/details?id=com.hdn.hdnnews


अपने आस पास की कोई भी खबर हमे भेजने के लिए या अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क करें 8982291148


♻️ *व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दी गयी लिंक पर क्लिक करें* ⬇️



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad