Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

इंडियन फैडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट (IFWJ ) का राज्य स्तरीय पत्रकार सम्मेलन 17 अगस्त को Bhopal में |

इंडियन फैडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट (IFWJ ) का राज्य स्तरीय पत्रकार सम्मेलन 17 अगस्त को

▪️IFWJ की मध्यप्रदेश इकाई करेगा वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मानित 

भोपाल। बैतूल जिला अध्यक्ष नितिन अग्रवाल ने बताया कि इंडियन फैडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (IFWJ ) नई दिल्ली से सम्वद्ध (मध्यप्रदेश ईकाई ) का राज्य स्तरीय पत्रकार सम्मेलन एवं अलंकरण सम्मान समारोह का महा आयोजन आगामी 17 अगस्त को राजधानी भोपाल में आयोजित किया जा रहा है। 

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष श्री सलमान खान ने आगे की जानकारी देते हुए बताया कि उक्त कार्यक्रम राजधानी भोपाल के पोलीटेक्नीक चौराहा स्थित मानस भवन के भव्य मंच पर आयोजित किया जा रहा है। 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष श्री गिरीश गौतम जी होंगे,जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता लोकनिर्माण मंत्री श्री गोपाल भार्गव जी करेंगे। विशेष अतिथि के रूप में वाणिज्यिकर मंत्री जगदीश देवडा जी,चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग जी तथा अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री रामखिलावन पटेल जी होंगे।

सम्मेलन का शुभारंभ प्रातः 10 बजे होगा। प्रातः 11 बजे निर्वाचित,प्रदेश संभाग व जिला इकाईयों के गठन  की घोषणा की जाएगी। दोपहर 12.15 बजे मुख्य अतिथियों का स्वागत एवं कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ होगा। दोपहर 12.30 बजे विधानसभा अध्यक्ष माननीय गिरीश गौतम जी द्वारा वरिष्ठ पत्रकार मों जावेद खान जी द्वारा लिखित "दायित्व" पुस्तक का लोकार्पण। दोपहर 1 बजे वरिष्ठ पत्रकारों को अलंकरण सम्मान से नवाजा जाएगा। दोपहर 2 बजे से अतिथियों का अभिभाषण प्रारंभ होगा। दोपहर 2.45 बजे आभार व्यक्त होगा,तत्पश्चात मध्याहन भोज तथा कार्यक्रम का समापन होगा।

*"दायित्व"पुस्तक का विमोचन*

इस अवसर पर शहर के वरिष्ठ पत्रकार,लेखक एवं ifwj के भोपाल संभाग अध्यक्ष मो.जावेद खान द्वारा लिखित पुस्तक "दायित्व" का लोकार्पण विधानसभा अध्यक्ष माननीय गिरीश गौतम जी द्वारा किया जाएगा। जाहिर है लेखक जावेद साहब की यह किताब रोचक और पठनीय होगी।

बैतूल जिला अध्यक्ष नितिन अग्रवाल ने बैतूल जिला इकाई के सभी सदस्यों से ज्यादा से ज्यादा इस कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील की है




Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad