Traumatic accident in front of Supreme Court, woman and man set themselves on fire.
दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के सामने एक महिला और पुरुष ने खुद को आग (Man and Woman set themselves on fire) के हवाले कर दिया है। यह घटना होने के बाद उस इलाके में घेराबंदी कर दी गई है। वहीं घायलों को दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल (Ram Manohar Lohia Hospital) भेजा गया है।
जानकारी के मुताबिक, यह घटना सुप्रीम कोर्ट के गेट नंबर डी (Supreme Court Gate-D) के सामने हुई है। बताया जा रहा है कि महिला और पुरुष गेट से अंदर जाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन उनके पास पर्याप्त पहचान पत्र नहीं था, जिसके कारण सुरक्षा कर्मियों ने उन दोनों को अंदर जाने नहीं दिया। इस वजह से उन्होंने खुद को आग के हवाले कर दिया।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, घटनास्थल से एक बोतल बरामद हुई है। आशंका जताई जा रही है कि वे दोनों इसी बोतल में ज्वलनशील पदार्थ के साथ यहां आए थे और उसी ज्वलनशील पदार्थ को खुद पर छिड़कर आग लगा ली।
मिली जानकारी के अनुसार, यह मामला आज दोपहर 12 बजे के आस पास का है। दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें 12 बजकर 10 मिनट पर सूचना मिली कि सुप्रीम कोर्ट के गेट नंबर डी (Supreme Court Gate-D) के सामने एक पुरुष और महिला ने खुद को आग लगा ली है। घटनास्थल पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने आनन-फानन में आग बुझाने की कोशिश की। इसके बाद दोनों घायलों को इलाज के लिए राम मनोहर लोहिया अस्पताल (Ram Manohar Lohia Hospital) भेजा गया।
महिला और पुरुष ने खुद को आग क्यों लगाई, इसके बारे में अभी तक कोई भी जानकारी नहीं मिल पाई है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और पता लगा रही है कि दोनों ने खुद को आग के हवाले क्यो किया।
📱 HDN न्यूज़ की हर खरब तुरन्त अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा एंड्राइड एप आज ही डाउनलोड करे ⬇️ https://play.google.com/store/apps/details?id=com.hdn.hdnnews
अपने आस पास की कोई भी खबर हमे भेजने के लिए या अपने व्हाट्सएप पर पर्सनल न्यूज़ पाने के लिए सम्पर्क करें 8982291148 पर अपने नाम पते के साथ न्यूज़ लिख कर व्हाट्सएप करे।
♻️ व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दी गयी लिंक पर क्लिक करें ⬇️

