Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

विपक्ष ने लोकतंत्र की गरिमा को तार-तार किया--डॉ. पंडाग्रे । मंडल कार्यसमिति की बैठक संपन्न

विपक्ष ने लोकतंत्र की गरिमा को तार-तार किया--डॉ. पंडाग्रे

मंडल कार्यसमिति की बैठक संपन्न




बोरदेही से HDN न्यूज़ के लिए सूर्यप्रकाश शेठे की खबर।

बोरदेही-- सदन में विपक्ष ने राजनीति को अखाड़ा बना दिया है विपक्ष द्वारा लोकतंत्र की गरिमा को तार-तार करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। जबकि लोकतंत्र में विपक्ष की एक महत्वपूर्ण भूमिका होनी चाहिए। भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्र निर्माण का जो संकल्प लिया है तथा जिन जन हितैषी योजनाओं का क्रियान्वयन किया है उसके सफल होने में विपक्ष अड़ंगा बन रहा है लगातार राष्ट्र विरोधी बातें करके शांत माहौल को बिगाड़ा जा रहा है। मैं सभी को आश्वस्त करना चाहता हूं कि भारतीय जनता पार्टी देश के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं तथा अंतिम व्यक्ति को लाभ पहुंचाने हेतु सतत प्रयासरत है।भारतीय जनता पार्टी की केंद्र तथा प्रदेश सरकार विकास की गंगा बहा रही है। भारतीय जनता पार्टी विश्व की एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसमें पार्टी का शीर्ष नेतृत्व लगातार कार्यकर्ताओं को संयमित रहना सिखाता है तथा एक परिवार समझकर कार्य करने की प्रेरणा देता है।उक्त उद्गार मंडल कार्यसमिति की बैठक में कुजबा पहुंचे आमला विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे ने कहे।मंच से उन्होंने विपक्ष को जमकर लताड़ लगाई भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति तथा देश के समुचित विकास हेतु प्रतिबद्धता को लेकर कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया। उन्होंने मंडल कार्यसमिति की बैठक में भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार तथा प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाया जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई जा रही जन हितेषी योजनाओं को गिनाया साथ ही राम मंदिर निर्माण, धारा 370 जैसी उपलब्धियों के बारे में बताया उन्होंने मंडल कार्यसमिति के नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए सभी से कहां की हमें अपनी सरकार की उपलब्धियों के बारे में गांव गांव जाकर लोगों को बताना है तथा केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा लिए गए समुचित विकास के संकल्प को पूर्ण करने में सहयोग देना है। विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे ने मध्य प्रदेश की पूर्व की दयनीय स्थिति के बारे में भी कार्यकर्ताओं को बताया और पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के बदतर स्थिति तथा वर्तमान शिवराज सरकार के कार्यकाल में की गई उन्नति के बारे में विस्तार से समझाया। प्रदेश में बिजली की उपलब्धता सुनिश्चित करने, नक्सलवाद आतंकवाद को खत्म करने तथा प्रदेश में बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने हेतु प्रदेश की शिवराज सरकार ने जो प्रयास किए हैं इन प्रयासों को आम जनता तक पहुंचाने की जिम्मेदारी विधायक द्वारा प्रत्येक कार्यकर्ता को सौंपी।
       शनिवार को बोरदेही खेडली मोरखा मंडल कार्यसमिति की बैठक कुजबा में आयोजित की गई जिसमें जिले के वरिष्ठ नेता एवं मंडल क्षेत्र के कार्यकर्ता काफी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यसमिति की बैठक में सर्वप्रथम मां भारती, श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना की गई इसके पश्चात सभी अतिथियों का स्वागत कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया। मंडल की बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में वरिष्ठ समाजसेवी मुकेश खंडेलवाल, पूर्व सांसद सुभाष आहूजा, वरिष्ठ अधिवक्ता बलराम सिंह वर्मा, जगदीश पंवार, सतीश हारोड़े, किशन सिंह रघुवंशी, मंडल अध्यक्ष यदुराज सिंह रघुवंशी ने अपने अपने उद्बोधन दिए एवं कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्रदान किया। इस अवसर पर , योगेश रघुवंशी अतुल पारखे, पारथ पटेल,अजीत सिंह रघुवंशी,चंद्रभान वागद्रे, वीर सिंह निगम, मंडल महामंत्री उमेश पंवार, पवन सिंह, चेतन सिसोदिया, राजेंद्र पटेल,निरंकार पटेल, दुर्गेश रघुवंशी,डोमा महाजन,डॉ नरेंद्र सूर्यवंशी,, दीपक परिहार, विजय सोलंकी, रामनाथ डोंगरे,,रंजीत सिंह राठौर,राजीव कामतकर,  सहित मंडल के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।



📱 HDN न्यूज़ की हर खरब तुरन्त अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा एंड्राइड एप आज ही डाउनलोड करे ⬇️ https://play.google.com/store/apps/details?id=com.hdn.hdnnews

अपने आस पास की कोई भी खबर हमे भेजने के लिए या अपने व्हाट्सएप पर पर्सनल न्यूज़ पाने के लिए सम्पर्क करें 8982291148 पर अपने नाम पते के साथ न्यूज़ लिख कर व्हाट्सएप करे। 

♻️ व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दी गयी लिंक पर क्लिक करें ⬇️


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad