बोरदेही से HDN न्यूज़ के लिए सूर्यप्रकाश शेठे की खबर।
बोरदेही -- बोरदेही में राष्ट्रीय पर्व 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर बोरदेही बस स्टैंड इटावा के नेशनल पब्लिक इंग्लिश स्कूल के संचालक श्री शिव छेरकी द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया साथ ही श्रीमती किरण छेरकी चंचलेश सोनी जगन्नाथ साहु अनिल साहु पलक सूर्यवंशी रोशनी मतलाने एवं ग्राम के अन्य नागरिक उपस्थित रहे इसी के साथ क्षेत्र में अलग अलग जगह जैसे खेड़ली बाजार सहित आसपास के क्षेत्रों में सभी शासकीय एवं अशासकीय संस्थानों में बड़े ही सम्मान के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। वैश्विक महामारी कोरोना कोविड-19 के चलते सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ एकत्रित ना हो इसलिए बहुत ही सादगी के साथ कर्मचारियों की सीमित संख्या में उपस्थिति के साथ राष्ट्रीय पर्व का अमृत महोत्सव मनाया गया। शासन द्वारा जारी कोविड-19 प्रोटोकॉल के अनुसार सभी विद्यालयों में सिर्फ शिक्षक शिक्षिकाएं ही उपस्थित रहे, किसी भी विद्यालय में छात्र-छात्राओं को नहीं बुलाया गया अन्य सभी संस्थानों में सीमित संख्या में कर्मचारी मौजूद थे। ग्राम खेड़ली बाजार में ग्राम के वरिष्ठ नागरिक ओमकार बिहारिया द्वारा बाजार चौक स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूजन किया तथा ध्वजारोहण किया गया इसके बाद पुलिस सहायता केन्द्र खेड़लीबाजार में थाना प्रभारी नेपाल सिंह ठाकुर ने, ग्राम पंचायत भवन में ग्राम प्रधान रानी योगेश रघुवंशी ने, शासकीय माध्यमिक विद्यालय में प्रधान पाठक मंजुला चौरसिया ने,बालक छात्रावास खेड़ली बाजार में अधीक्षक योगेंद्र दवंडे ने,डीएमबी पब्लिक स्कूल खेड़लीबाजार में संचालक सचिन बिहारिया ने, सेवा सहकारी समिति खेड़लीबाजार में प्रबंधक जसपाल सोलंकी ने,सेवा सहकारी समिति मोरखा में पूर्व अध्यक्ष किशनसिंह रघुवंशी ने,शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खेड़लीबाजार में प्रभारी प्राचार्य थम्मनसिंह सिसोदिया ने, शासकीय पशु चिकित्सालय में डा.दिनेश धुर्वे ने,आरोग्यम उपस्वास्थ्य केंद्र में अनिता मेडम ने,ग्राम के तीन आंगनवाड़ी केंद्रों में वहां के प्रभारियों ने,विद्युत वितरण कंपनी कार्यालय में जेई पंचलाल सरेआम ने, ग्राम पंचायत सोनेगांव में प्रधान विजय पारखे ने, ग्राम पंचायत बोरदेही में ग्राम प्रधान सुशीला जुगलकिशोर सूर्यवंशी ने ध्वजारोहण सम्पन्न किया। सभी कार्यालयों में नियमानुसार फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया तथा उपस्थित कर्मचारियों ने मास्क एवं सैनिटाइजर का उपयोग किया।
📱 HDN न्यूज़ की हर खरब तुरन्त अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा एंड्राइड एप आज ही डाउनलोड करे ⬇️ https://play.google.com/store/apps/details?id=com.hdn.hdnnews
अपने आस पास की कोई भी खबर हमे भेजने के लिए या अपने व्हाट्सएप पर पर्सनल न्यूज़ पाने के लिए सम्पर्क करें 8982291148 पर अपने नाम पते के साथ न्यूज़ लिख कर व्हाट्सएप करे।
♻️ व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दी गयी लिंक पर क्लिक करें ⬇️

