Indian Idol 12 Winner: Pawandeep Rajan of Uttarakhand won the title of 'Indian Idol 12'
नई दिल्ली। सिंगिंग रियलीटी शो 'इंडियन आइडल 12' (Indian Idol 12) आज खत्म हो चुका है. इसी के साथ शो को अपना विजेता भी मिल गया है. इस सीजन में जीत का खिताब उत्तराखंड के रहने वाले पवनदीप राजन ने अपने नाम कर लिया है. उन्होंने शुरुआत से ही अपनी जादुई सिंगिंग से पूरे देश का दिल जीता है.
इनके बीच दिखा कड़ा मुकाबला
ग्रैंड फिनाले राउंड को बेहद दमदार बनाया गया है. 'इंडियन आइडल' के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है, जब किसी एपिसोड को पूरे 12 घंटों के लिए टेलीकास्ट किया गया है. संगीत के इस महासंग्राम में 6 महारथियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला. पवनदीप राजन, अरुणिता कांजीलाल, निहाल टोरो, सायली कांबले, मोहम्मद दानिश और शनमुखप्रिया ने लंबा सफर तय किया है.
ये बने रनरअप
शो में शनमुखप्रिया छठे नंबर पर रहीं. उनके बाद 5वें पर निहाल टोरो हैं. वहीं मोहम्मद दानिश चौथे नंबर पर, सायली कांबले सेकंड रनरअप बनीं और अरुणिता जीत से सिर्फ एक कदम दूर फर्स्ट रनरअप बन पाईं.
दूसरी ओर पवनदीप की जीत पर उनकी ऑडियंस में बैठी उनकी मां काफी भावुक हो गईं. बता दें कि पवनदीप को अब 'इंडियन आइडल 12' की ट्रॉफी के अलावा स्वीफ्ट कार और 25 लाख रुपये भी ईनाम के तौर पर मिल रहे हैं.
इन हस्तियों ने बढ़ाया हौसला
इस ग्रैंड फिनाले एपिसोड में जहां एक ओर सभी सितारों के परिवार के सदस्य इन्हें सपोर्ट करने के लिए पहुंचे. वहीं, इनके अलावा अनु मलिक, सोनू कक्कड़ और हिमेश रेशमिया, उदित नारायण, अलका याग्निक, कुमार सानू, विशाल ददलानी, मीका सिंह, भारती सिंह, हर्ष लिंबाचिया, जय भानूशाली, द ग्रेट खली, सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी और जावेद अली भी इनका हौसला बढ़ाने के लिए शो में पहुंचे
📱 HDN न्यूज़ की हर खरब तुरन्त अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा एंड्राइड एप आज ही डाउनलोड करे ⬇️ https://play.google.com/store/apps/details?id=com.hdn.hdnnews
अपने आस पास की कोई भी खबर हमे भेजने के लिए या अपने व्हाट्सएप पर पर्सनल न्यूज़ पाने के लिए सम्पर्क करें 8982291148 पर अपने नाम पते के साथ न्यूज़ लिख कर व्हाट्सएप करे।
♻️ व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दी गयी लिंक पर क्लिक करें ⬇️

