Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

12वीं पास होने की खुशी में पार्टी कर लौट रही लड़कियों ने नशे में ब्रेक की जगह दबा दिया एक्सीलेटर। डिलीवरी बॉय पर चढ़ा दी कार।

In the joy of passing 12th, the girls returning after partying drunk instead of brake pressed the accelerator. The car was mounted on the delivery boy.





इंदौर की AB रोड पर शुक्रवार देर रात नशे में चूर लड़कियों की कार तीन पलटी खाकर स्विगी के डिलीवरी बॉय को टक्कर मार उसके सिर के ऊपर से गुजर गई। इस हादसे में डिलीवरी बॉय की मौत हो गई। आज डिलीवरी बॉय की जान लेने वालीं चारों लड़कियों की रिपोर्ट में एल्कोहल पाया गया है। यानी लड़कियां नशे में थीं। चारों 12th एग्जाम पास होने की खुशी में पार्टी कर वापस लौट रहीं थी। नशे में होने की वजह से कार ड्राइव कर रही लड़की ने ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दबा दिया। कार डिवाइडर फांदकर पलटी खाते हुए रोड के दूसरी ओर बाइक से जा रहे डिलीवरी बॉय पर चढ़ गई।

बाइक पर मृतक डिलीवरी बॉय देवीलाल के साथ सोनू नाम का लड़का भी बाइक पर बैठा था। उसने बताया कि कार ने तेजपुर के आगे यू-टर्न लिया और इसके बाद बाइक पर चढ़ गई। वह टक्कर के बाद दूर गिर गया। लेकिन देवीलाल के ऊपर कार चढ़ गई। आरोपी लड़की ने खुद पुलिस को बताया कि उसका पैर ब्रेक के बजाय एक्सीलेटर पर आ गया था। इस वजह से हादसा हो गया।

कार ड्राइव कर रही लड़की के खिलाफ केस
चश्मदीदों ने बताया कि कार गार्गी माहेश्वरी चला रही थी। कार संचय G-39, MIG कॉलोनी (इंदौर) के नितिन माहेश्वरी के नाम से रजिस्टर्ड है। कार में मौजूद 3 लड़कियां ट्रेजर टाउनशिप में रहती हैं। गार्गी, तीनों को छोड़ने जा रही थी। लड़कियां बहुत ज्यादा नशे में थीं। पुलिस ने देर रात ही कार की ड्राइवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।

हरदा का रहने वाला था डिलीवरी बॉय
राजेंद्र नगर पुलिस के अनुसार, घटना रात करीब 11 बजे की है। AB रोड से गुजर रही कार (MP-09-CR-3224) दूसरी साइड पर जाते हुए बाइक (MP 09 NZ 2073) पर पलट गई। हादसे में हरदा जिले के ग्राम काकरिया के रहने वाले डिलीवरी बॉय देवीलाल सिंह की मौत हो गई। हादसे के वक्त वह फूड डिलिवरी के बाद घर लौट रहा था।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad