Invitation of food festival by keeping yellow rice from house to house.
आठनेर से HDN न्यूज़ के लिए अनूप शिंदे की खबर।
आठनेर। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजनान्तर्गत 7 अगस्त को होने वाले अन्नोतसव कार्यक्रम के लिए आठनेर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा नगर के वार्ड में घर घर घर पहुंचकर पीले चावल रख कर निमंत्रण देकर अन्नोतसव उत्सव में पहुंचने का आग्रह किया है। मामले में भाजपा के वरिष्ठ नेता कृष्णा गायकी ने बताया की प्रत्येक राशन केंद्र दुकानों पर उत्सव मनाया जाना है जिसको लेकर पार्टी पदाधिकारी एवं अन्य कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी है उसी काम में सभी पार्टी कार्यकर्ता एकत्रित होकर शनिवार को सभी प्रत्येक राशन दुकान पर पहुंच कर अन्नोतसव कार्यक्रम शामिल होंगे। मंडल अध्यक्ष गोवर्धन राने मारोती महाले सोपान जगताप प्रकाश गांवडे रोशन झोड मौजूद रहे।

