Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

ब्रेकिंग न्यूज़। गर्भवती महिला ने कुएं में कूदकर दी जान। पुलिस मामले की जांच में जुटी ।

Pregnant woman committed suicide by jumping into a well. Police engaged in the investigation of the case.



आठनेर से HDN न्यूज़ के लिए अनूप शिंदे की खबर


आठनेर । शुक्रवार को थाना कस्बे क्षेत्र की भगवती नगर में एक विवाहित गर्भवती महिला ने घर के पास स्थित कुएं में कूदकर जान दे दी है जिस के मामले में आठनेर पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है । टीआई जंयत मर्सकोले के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार बताया गया कि थाना कस्बा क्षेत्र की एक विवाहित महिला  के द्वारा कुएं में कूदकर जान देने का मामला सामने आया है महिला गर्भवती भी बताई जा रही है पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतक महिला का शव पोस्टमार्टम करने बैतूल जिला चिकित्सालय रेफर किया है । प्रारंभिक जांच में पुलिस ने बारीकी से छानबीन शुरू कर दी है इधर वार्ड वासियों के अनुसार । विवाहित महिला की मौत के मामले में घरेलू हिंसा का शिकार होना सूत्रों से बताया जा रहा है हालांकि पुलिस ने अभी तक मामले में कोई खुलासा नहीं किया है मर्ग कायम कर प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है। भैंसदेही एसडीओपी भी शुक्रवार को शाम गर्भवती महिला की मौत के मामले में जांच करने पहुंच चुके हैं।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad