Maa Tapti Public Service Trust took out the tiranga yatra and handed over a memorandum for the creation of a united India and India's intervention in Afghanistan. Watch video.
मुलताई। सूर्यपुत्री माँ ताप्ती लोक सेवा न्यास मुलतापी (मुलताई) के तत्वाधान में आज बजरंग दल चौक से दो पहिया वाहन से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई जो नगर के मुख्य मार्ग से निकल कर भारत माता की जय के नारे लगाते हुए तहसील कार्यालय पहुंचकर एस डी एम महोदय को ज्ञापन सौपा गया जिसमे पाकिस्तान व चीन के अवैध कब्जे वाले जम्मू कश्मीर को वापस लेने एवं अफगानिस्तान में हस्तक्षेप करने के बाबत , मांगपत्र (ज्ञापन) दिया। जिसमे मुख्य रूप से विजय हारोडे उपस्थित हुए उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि 22 फरवरी 1994 में एक प्रस्ताव पारित हुआ व देश के जनमानस में उमड़ रहे जोश के प्रतिफल स्वरूप अखंड भारत बनाने के लिए पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले जम्मू कश्मीर एवम कैलाश मानसरोवर सहित चीन द्वारा अवैध रूप से कब्जा की गई भारत भूमि को वापस लेने के लिए ध्यान आकर्षण एवम कार्यवाही करे वर्तमान में अफगानिस्तान में जिस तरह तालिवानो के द्वारा क्रूरता पूर्वक मानवता का कत्ल किया जा रहा है जिससे कल में बड़ी मात्रा में अफगानी शरणार्थी भारत की और रुख करेंगे जो भारत में चुनौती से कम नहीं होगा इसलिए आज जब की सयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता भारत के पास में है तब भारत वैश्विक नेतृत्व के आधार पर सैन्य बल के साथ एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए आजाद अफगानिस्तान के लिए कार्यवाही करे जिससे की वह की मानव जाति भारी अत्याचार एवम तानाशाही पीड़ा से निजात पा सके ।
ज्ञापन में शिवेंद्र बोरबन,हितेश पवार, गगन साहू,करण देशमुख,राहुल गडेकर,राघवेंद्र रघुवंशी,लोकेश यादव,सौरभ दुबे तपन खंडेलवाल,लोकेश साहू,महेंद्र कासलेकर,भूपेश साहू गजनी साहू, हनी भार्गव पुरुषोत्तम चौधरी अभिषेक साबले, नरेंद्र जैन शिवा सालामे,चेतन रघुवंशी,शेखर साहू हिमांशु प्रजापति सागर बजरंगी जतिन डोहरे,शुभम पवार एवम अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
📱 HDN न्यूज़ की हर खरब तुरन्त अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा एंड्राइड एप आज ही डाउनलोड करे ⬇️ https://play.google.com/store/apps/details?id=com.hdn.hdnnews
अपने आस पास की कोई भी खबर हमे भेजने के लिए या अपने व्हाट्सएप पर पर्सनल न्यूज़ पाने के लिए सम्पर्क करें 8982291148 पर अपने नाम पते के साथ न्यूज़ लिख कर व्हाट्सएप करे।
♻️ व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दी गयी लिंक पर क्लिक करें ⬇️
