Betul SDM asked for money by creating a fake Facebook ID of CL Chanap. Fake ID created for the second time in 8 months.
बैतूल। जिला मुख्यालय पर बैतूल SDM सी एल चनाप की फेसबुक पर फर्जी ID बनाकर यूजर्स से रुपए मांगने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। SDM ने इसकी शिकायत साइबर सेल से की है। जिसके बाद उनकी फेक ID ब्लॉक कर दी गई है। इसकी जानकारी उन्होंने अपनी फेसबुक आईडी पर भी दी है।
फर्जी ID SDM सीएल चनाप की बनाई गई थी। ID बनाने वाले ने SDM के ड्राइवर टिंकू चढोकार को पहले फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी और रुपए की मांग की। उसने ड्राइवर से 15 हजार रुपए खाते में डालने को कहा। मैसेज पढ़कर ड्राइवर कुछ देर के लिए सन्न रह गया। इसके बाद वह सीधे SDM के पास पहुंचा और रुपए के बारे में पूछा। पड़ताल की तो पता चला कि फेक ID से उसने एक दर्जन लोगों को मैसेज कर रुपए मांगे हैं।
चांदनी चौक दिल्ली से ऑपरेट हो रहा खाता
ID बनाने वाले ने जिस बैंक खाते में रुपए जमा करवाने का मैसेज किया था। वह बैंक चांदनी चौक दिल्ली का बताया जा रहा है।
पहले भी बनी एसडीएम की फेक आईडी
एसडीएम की 8 महीने पहले भी इसी तरह फेंक आईडी बनाई जा चुकी है। जिसकी शिकायत भी उन्होंने साइबर सेल से की थी। लेकिन उसमें भी कोई सुराग नहीं लग सका। साइबर सेल ने फेसबुक मुख्यालय को मेल भेजकर रिपोर्ट की है।
हम भी अपने सभी पाठकों से अनुरोध करते है कि इस तरह यदि आपसे भी कोई आपका परिचित नई आईडी बना कर पैसे मांगे तो उसे पैसे भेजने से पहले उसकी पूरी जांच पड़ताल अवश्य कर लें।
📱 HDN न्यूज़ की हर खरब तुरन्त अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा एंड्राइड एप आज ही डाउनलोड करे ⬇️ https://play.google.com/store/apps/details?id=com.hdn.hdnnews
अपने आस पास की कोई भी खबर हमे भेजने के लिए या अपने व्हाट्सएप पर पर्सनल न्यूज़ पाने के लिए सम्पर्क करें 8982291148 पर अपने नाम पते के साथ न्यूज़ लिख कर व्हाट्सएप करे।
♻️ व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दी गयी लिंक पर क्लिक करें ⬇️
