Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

बैतूल सहित खंडवा और बुरहानपुर में अगले 24 घंटे में जोरदार बारिश की चेतावनी । 3 से 8 इंच तक बारिश का अनुमान।

Heavy rain warning in next 24 hours in Khandwa and Burhanpur including Betul. Rain forecast from 3 to 8 inches.





भोपाल। पिछले आठ दिन तक खिली रही तेज धूप के बाद मंगलवार शाम मानसून ने एक बार फिर एक्टिव होने के संकेत दिए हैं। मंगलवार शाम से राज्य के 20 जिलों में कहीं तेज तो कहीं मध्यम बारिश होने से मौसम में ठंडक घुल गई है। कुछ जिलों में बुधवार सुबह भी बारिश हुई।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मानसूनी सिस्टम अगले दो-तीन दिनों में मध्यप्रदेश में पूरी तरह से सक्रिय हो जाएगा। इस हफ्ते में तेज बारिश की उम्मीद जताई जा रही है। अगले 24 घंटों में बुरहानपुर, बैतूल और खंडवा में भारी बारिश की संभावना है। यहां 3 से 8 इंच तक बारिश हो सकती है। इसके अलावा रीवा, सतना, अनूपपुर, उमरिया, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, सागर, राजगढ़, सीहोर, बड़वानी, झाबुआ, इंदौर, उज्जैन, होशंगाबाद, हरदा, धार, देवास में भी भारी बारिश की संभावना है।

बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर एरिया की वजह से मध्यप्रदेश के होशंगाबाद, छिंदवाड़ा, शाजापुर, मंडला, सिवनी, जबलपुर, उमरिया, खरगोन, इंदौर, खंडवा, भोपाल, नरसिंहपुर, सतना, उज्जैन, गुना, धार, रतलाम आदि जिलों में बारिश दर्ज की गई है। होशंगाबाद में सबसे ज्यादा 2.3 इंच बारिश दर्ज की गई।


📱 HDN न्यूज़ की हर खरब तुरन्त अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा एंड्राइड एप आज ही डाउनलोड करे ⬇️ https://play.google.com/store/apps/details?id=com.hdn.hdnnews

अपने आस पास की कोई भी खबर हमे भेजने के लिए या अपने व्हाट्सएप पर पर्सनल न्यूज़ पाने के लिए सम्पर्क करें 8982291148 पर अपने नाम पते के साथ न्यूज़ लिख कर व्हाट्सएप करे। 

♻️ व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दी गयी लिंक पर क्लिक करें ⬇️


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad