No action is being taken even after complaining of misbehavior by the nurse posted in the gram panchayat jam.
मुलताई। नगर में स्वास्थ्य सुविधाओं का आलम पहले ही बद से बदतर है, वहीं गर्मीण क्षेत्र में भी स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा ग्रामीणों के साथ बदसलूकी की लगातार शिकायते आ रही है। वर्तमान मामला ग्राम पंचायत जाम का है जहां पर शिकायत कर्ता राहुल पिता रमेश नागले ने बताया कि गांव में पदस्थ गायत्री रघुवंशी द्वारा उनके साथ 31 जुलाई को वेक्सीनेशन के समय बदसलूकी की थी जिसकी शिकायत तत्काल मुलताई बीएमओ को की गई लेकिन कोई कार्यवाही नही होने पर दुबारा 9 अगस्त को एसडीएम कार्यालय में शिकायत दर्ज करवाई थी, करीब दो सप्ताह बीत जाने के बाद भी आज तक कोई कार्यवाही नही होने से हमे निराश होना पड़ रहा है वहीं बदसलूकी करने वाली स्वास्थ्य कर्मी के हौसले औऱ बुलंद होते जा रहे है। राहुल का कहना है कि यदि जल्द से जल्द उचित कार्यवाही नही होती है तो वे जिला स्वास्थ्य अधिकारी एवं कलेक्टर के पास भी अपनी शिकायत लेकर जाएंगे।
