सोनू प्रजापती की मदद के लिए NSUI आई आगे ।
चिचोली - आज N.S.U.I चिचोली द्वारा हर्ष भुसारी के नेतृत्व में सोनू प्रजापति के ईलाज के लिए छोटा सा प्रयास किया गया। जिसमें जय स्तंभ चौक से बस स्टेण्ड तक व्यपारियो द्वारा सयोग राशि एकत्रित की गई । कुल राशि 15000/- जमा हुई, राशि एकत्रित करने मे प्रमुख रूप से हर्ष भुसारी ,मोहित आर्य, आर्यन आर्य, अमन खान,कृष्णशु बावने, अमन कहार , जतिन आर्य , वंश राठौर , अंशुल जैसवाल , शिवम नाथ ,उमंग आर्य , दुर्गेश यादव एवं आदि लोग उपस्थित थे।
कुछ दिनों पहले एक सड़क दुर्घटना में घायल हुए सोनू प्रजापति के इलाज में आ रही पैसों की कमी के लिए उनके मित्र आर्थिक सहयोग की अपील करते हुए अभियान चला रहे है, उनकी अपील इस तरह है
सभी मित्रों को सूचित किया जाता है कि सोनू प्रजापति पिता स्व. श्री सतीश प्रजापति , उम्र 24 साल निवासी चिचोली, जिला बैतुल(मप्र) जो कि आर्थिक रूप से गरीब है , परिवार का इकलौता सहारा है, अपने परिवार का गुजारा करने के लिए छोटी सी दुकान है जिसकी आमदनी भी बहुत कम है , अपनी दुकान के सामान खरीदने के लिए बैतूल से वापस लौटते समय अज्ञात वाहन द्वारा उसके साथ गंभीर रूप से दुर्घटना हुई है।
जिससे सोनू प्रजापति को चार-पांच दिनों से गंभीर स्थिति में नागपुर के alexis मल्टीसिटी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है, वर्तमान में भी स्थिति गम्भीर है, परिवार के पास जो थोड़ा बहुत पैसा था वह सारा लगाया जा चुका है और कर्ज भी लेकर इलाज करवाया जा रहा है , इलाज में बहुत खर्चा बताया गया है इतना खर्च वहन करने में परिवार और रिश्तेदार लोग भी सक्षम नहीं है
अतः सभी भाइयों से आग्रह है कि सोनू प्रजापति के इलाज में जो खर्चा रहा है उसमें हम आर्थिक सहयोग करने हेतु अपनी क्षमता अनुसार स्वेच्छा से कुछ रुपए उसके बैंक अकाउंट में भेजे( phonpe 8989275199@ /raju prajapati) जिससे उसके परिवार को कुछ सहारा मिल सके उसकी जान बच जाए और वह अपने परिवार को ।
