Mother committed suicide with 7-month-old girl, jumped into the well. Husband did not come home for 2 months, police engaged in investigation of reasons of suicide.
छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा के चौगान गांव में एक महिला ने अपनी 7 माह की बेटी के साथ सुसाइड कर ली। मां बेटी को लेकर कुएं में कूद गई। दोनों की मौत हो गई। दोनों के शव जब कुएं में तैरते दिखे तो मामला पता चला। बताया जा रहा है कि उसका पति 2 माह से घर नहीं आया है।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। महिला ने अपनी दुधमुंही बच्ची के साथ आखिर आत्महत्या क्यों की इसकी वजह अभी साफ नहीं हो पाई है ।
थाना प्रभारी धर्मेन्द्र कुसराम के मुताबिक बताया कि 23 वर्षीय सुशीला पति ब्रजेश यदुवंशी सोमवार रात में परिवार के साथ खाना खाकर सात माह की बेटी काजल के साथ सो गई थी। मंगलवार सुबह जब परिजनों ने घर का दरवाजा खुला देखा तब सुशीला व काजल अपने बिस्तर पर नहीं थी। बाद में जब गांव में उसकी तलाशी की गई तो घर के पास बने कुएं में सुशीला और 7 माह की बच्ची काजल का शव तैरता मिला ।
पुलिस की प्राथमिक जांच के अनुसार तीन साल पहले सुशीला का विवाह और ब्रजेश यदुवंशी का विवाह हुआ था। सुशीला की डिलीवरी के बाद से वह लगातार बाहर रहकर मजदूरी कर रहा है । ऐसे में कुछ पड़ोसियों ने बताया कि रोजाना यहां विवाद होता था। वही उसका पति भी लंबे समय से घर नहीं आ रहा था जिसके तनाव के चलते सुशीला ने ऐसा कदम उठाया होगा ऐसी आशंका पुलिस के द्वारा जताई जा रही है।

