HDN Latest hindi news updates
Tiger entered the dhaba: The dhaba owner's dog was hunted, the whole incident was captured in CCTV.
होशंगाबाद - छिंदवाड़ा राज्य मार्ग पर सतपुड़ा टाइगर रिर्जव से लगे मटकुली में ढाबे में बाघ ने कुत्ते का शिकार किया। वारदात सोमवार-मंगलवार की दरिमयानी रात 3 बजे की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बाघ ढाबे पर लगे सीसीटीवी में कैद हुआ है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बता दें मटकुली में ढाबे से कुछ दूरी पर एसटीआर का क्षेत्र लगा हुआ है। कुछ दिनों से मटकुली के इलाके में बाघ की मूवमेंट हो रही। मंगलवार रात 3 बजे बाघ ढाबे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ। बाघ ढाबे में घूसते हुए नजर आया है।
ढाबा संचालक हुसैन ने बताया कि रात 3 बजे टाइगर सड़क की ओर से आता हुआ सीसीटीवी में दिखाई दिया है। ढाबे के अंदर पालतू कुत्ते का शिकार कर मार दिया। बाघ कुछ देर ढाबे के अंदर रहा है। इस दौरान रात में ढाबे पर कोई कर्मचारी नहीं था। जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। मंगलवार सुबह कुत्ते को मरा हुआ देख ढाबा मालिक व कर्मचारियों ने सीसीटीवी फुटेज देखे। सीसीटीवी में बाघ को देख सभी चौंक गए। उन्होंने एसटीआर के अधिकारियों की इसकी जानकारी दी।

