On test drive escaped with a bike. The young man had gone to the Sunil Bajaj agency on the pretext of buying a Pulsar vehicle, asked for a test drive and it happened.
छिंदवाड़ा। लालबाग के सुनील बजाज शोरूम में सोमवार को एक अजीबोगरीब मामला सामने आया। यहां पर बाइक खरीदने पहुंचा एक युवक टेस्ट ड्राइव के बहाने बाइक लेकर फरार हो गया। दरअसल बताया जा रहा है कि घटना दोपहर की है, जो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं। काली टीशर्ट पहले युवक पहले शोरूम में दाखिल होता है, जहां शोरूम में मौजूद कर्मचारियों से पल्सर वाहन के रेट पूछने के बाद उसकी टेस्ट ड्राइव मांगता है। कर्मचारी भी टेस्ट ड्राइव के लिए उसे पल्सर दे देते हैं, लेकिन यहां हद तब हो गई, जब वह काफी देर तक वाहन लेकर वापस नहीं आया।
CCTV खंगाल रही पुलिस नहीं लगा सुराग
घटना के तुरंत बाद शोरूम के मैनेजर ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई है जहां पुलिस दिनदहाड़े इस घटना को अंजाम देने वाले शातिर चोर का सुराग सीसीटीवी कैमरे में खंगाल रही है, लेकिन पुलिस को चोर का सुराग नहीं मिल पाया है।
📱 HDN न्यूज़ की हर खरब तुरन्त अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा एंड्राइड एप आज ही डाउनलोड करे ⬇️ https://play.google.com/store/apps/details?id=com.hdn.hdnnews
अपने आस पास की कोई भी खबर हमे भेजने के लिए या अपने व्हाट्सएप पर पर्सनल न्यूज़ पाने के लिए सम्पर्क करें 8982291148 पर अपने नाम पते के साथ न्यूज़ लिख कर व्हाट्सएप करे।
♻️ व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दी गयी लिंक पर क्लिक करें ⬇️
