The stream of 'blood' emanated from the tree! The sounds of crying started coming. The contractors and laborers who cut the trees ran away.
सीतापुर। यूपी के सीतापुर (sitapur) में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक पेड़ को काटते हुए उसमें से खून (blood) निकलने लगा। पेड़ काटने के दौरान खून निकलने से उस पेड़ को काट रहे लोग चौंक गए। ये सब देख मजदूर डर गए और फौरन सब छोड़कर वहां से भाग गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि पेड़ काटने के दौरान किसी के चिल्लाने की भी आवाजें आने लगी थी। जिसके बाद ये बात पूरे गांव में जंगल की आग की तरह फैल गई। इस घटना के बाद से सब लोग सहमें हुए हैं। हालांकि HDN न्यूज इस बात की पुष्टि नहीं करता हैं कि ये घटना महज एक अफवाह है या फिर सच्ची घटना।
खून की धार इतनी तेज थी की सभी के कपड़े खून से हुए लाल- ठेकेदार
दरअसल, बताया जा रहा है कि गांव सीतापुर में लकड़ी ठेकेदार ने पेड़ खरीदा था। जिसको काटने के लिए वह कई मजदूरों के साथ वहां गया था, लेकिन जैसे ही पेड़ को उसने काटना शुरू किया। इस दौरान पेड़ से खून की धार निकलनी शुरू हो गई। ठेकेदार के मुताबिक खून की धार इतनी तेज थी की सभी के कपड़े खून से लाल हो गए और उसमें से रोने चिल्लाने की तेज आवाज निकलने लगी, जिसके बाद ठेकेदार आरी सहित सारा सामान छोड़कर मौके से फरार हो गए, और पेड़ काटने के काम को रुकवा दिया गया है।
किसान ने सेमल के पेड़ बेचे थे
बता दें कि थानगांव थाना क्षेत्र के निवासी दारा सिंह भार्गव पुत्र भगौती प्रसाद ने अपने खेत मे लगे सेमल के पेड़ों को लकड़ी ठेकेदारों से बेंच दिया था. जिसके बाद लकड़ी ठेकेदार अपने कई मजदूरों के साथ सेमल के पेड़ को काटने पहुंचा था.
पेड़ काटने पर निकला खून!
ठेकेदार व मजदूरों का कहना है कि जब हम लोग पेड़ काट रहे थे तब उसमें से खून की तेज धार निकली और रोने चिल्लाने की आवाज भी सुनाई दी। जिसके बाद हम लोग दहशत में आ गए और हम लोग अपना सारा सामान छोड़कर वहां से भाग निकले। इसके बाद ठेकेदार और मजदूर जैसे ही गांव के अंदर पहुंचे तो गांव वालों को पूरी घटना बताई, जिसके बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया।
सैकड़ों की तादाद में ग्रामीण उस पेड़ को देखने के लिए मौके पर पहुंचे।
पेड़ को देखने गए तो उस पेड़ से धीरे- धीरे रोने की आवाज आ रही थी-ग्रामीण
सीतापुर के ग्रामीणों का यह भी कहना है कि जब हम लोग पेड़ को देखने गए तो उस पेड़ से धीरे- धीरे रोने की आवाज आ रही थी। फिलहाल सेमल के पेड़ के कटान को रोक दिया गया, लेकिन इलाके में दहशत का माहौल है।
📱 HDN न्यूज़ की हर खरब तुरन्त अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा एंड्राइड एप आज ही डाउनलोड करे ⬇️ https://play.google.com/store/apps/details?id=com.hdn.hdnnews
अपने आस पास की कोई भी खबर हमे भेजने के लिए या अपने व्हाट्सएप पर पर्सनल न्यूज़ पाने के लिए सम्पर्क करें 8982291148 पर अपने नाम पते के साथ न्यूज़ लिख कर व्हाट्सएप करे।
♻️ व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दी गयी लिंक पर क्लिक करें ⬇️
