Sewer line construction became a problem. Vehicles getting stuck in pits dug for chambers and pipelines, sometimes it was difficult to walk on foot.
मुलताई। नगर के तीन वार्डो में इन दिनों बहुप्रतीक्षित करोड़ो रुपए की सीवर लाइन परियोजना के अंतर्गत कार्य प्रगति पर है। लेकिन बारिश के इस मौसम में वैसे ही जहा इन वार्डो की गलियों में पानी और कीचड़ जमा रहता था जिसके चलते पहले ही वार्डवासियों का बुरा हाल था अब इस सीवर लाइन निर्माण ने उनकी मुश्किल औऱ बढ़ा दी है।
नगर के ताप्ती वार्ड, इंदिरागांधी वार्ड औऱ पटेल वार्ड में इन दिनों सीवर लाइन का कार्य गुजरात की कम्पनी द्वारा किया जा रहा है। निर्माण कार्य की गति इतनी धीमी है कि एक दिन में मात्र 3 से 4 चेम्बर ही बन पा रहे है, उसमे भी बारिश होने से निर्माण कार्य रुक जाता है। लेकिन परेशानी का सबब तो ये है कि सीवर लाइन के पाइप डालने के लिए और चेम्बर निर्माण के लिए जो सड़क खोदी गयी थी अब वह धसने लगी है, और इस सड़को से निकने वाले वाहन जहा तहां फसे नजर आने लगे है। वहीं पैदल चलने वालों की जरा सी असावधानी से फिसल कर कोई भी हादसा हो सकता है।
नगर पालिका द्वारा भी उचित मॉनिटरिंग के अभाव के चलते ही ठेकेदार अपने हिसाब से काम कर रहा है। लेकिन इसका खामियाजा वार्डवासियों को भुगतना पड़ रहा है। पिछले दिनों हमदर्द न्यूज़ ने ही सीवर लाइन में गड़बड़ी का मुद्दा उठाया था, जिसमे रेत की जगह डस्ट और लाल इट से चेम्बर निर्माण हो रहा था।
हालांकि नगर पालिका के हस्तक्षेप के बाद कुछ सड़को पर मुरुम तो डलवा दी गयी लेकिन उसके बाद भी वे सड़के पैदल चलने लायक नही बची। मुरुम इतने बेतरतीब ढंग से उबड़ खाबड़ डाली गई कि आए दिन इन सड़क पर वाहन चालक फिसलते नजर आ जाते है। फिलहाल कब तक सीवर लाइन का कार्य पूर्ण होगा और कब तक वार्डवासियों को मुस्किलो का सामना करना पड़ेगा यह विचारणीय प्रश्न बना हुआ है।
📱 *HDN न्यूज़ की हर खरब तुरन्त अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा एंड्राइड एप आज ही डाउनलोड करे* ⬇️ https://play.google.com/store/apps/details?id=com.hdn.hdnnews
अपने आस पास की कोई भी खबर हमे भेजने के लिए या अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क करें 8982291148
♻️ *व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दी गयी लिंक पर क्लिक करें* ⬇️

