Thefts are not stopping in the city. Thieves targeted the house heard in Tapti ward. Carry the cash along with the motorcycle.
मुलताई। नगर में लगातार एक बार फिर चोरी की घटनाएं बढ़ते जा रही है, इस बार चोरों ने निशाना बनाया है प्रशांत चिंचोले निवासी ताप्ती वार्ड संतरा मंडी मुलताई के सुने मकान को। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रशांत अपनी पत्नी के इलाज के लिए पूरे परिवार के साथ नागपुर गए हुए थे। इसी का फायदा उठा कर सोमवार रात को चोरों ने धावा बोल दिया।
पड़ोसी ने सुबह ताला टूटा देखा तो घर वालो को सूचना दी, जिस पर तत्काल पुलिस और उनके रिश्तेदार को बुलाया। अंदर जा कर देखने पर पता चला कि मोटरसाइकिल सहित घर मे रखा कीमती सामान और नगद चोर ले उड़े। पुलिस मौके पर पहुच कर जांच में जुट गई है।
📱 *HDN न्यूज़ की हर खरब तुरन्त अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा एंड्राइड एप आज ही डाउनलोड करे* ⬇️ https://play.google.com/store/apps/details?id=com.hdn.hdnnews
अपने आस पास की कोई भी खबर हमे भेजने के लिए या अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क करें 8982291148
♻️ *व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दी गयी लिंक पर क्लिक करें* ⬇️


