Short movie "Injection Corona" released in Bhopal by the Speaker of the Assembly, the film is made under the banner of Jayaraj Production in Maa Tapti Nagari.
ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना इंजेक्शन को लेकर फैलाए जा रहे भ्रम को दूर करने के लिए बनाई गई फिल्म
भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री की उपस्थिति में हुई फिल्म रिलीज
मुलताई पवित्र नगरी में कोरोना टीकाकरण को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में फैलाए जा रहे भ्रम को दूर करने के उद्देश्य से जयराज मूवीस द्वारा बनाई गई "इंजेक्शन कोरोना" शॉर्ट मूवी को भोपाल में आयोजित एक कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष श्री गिरीश गौतम एवं अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री श्री रामखिलावन पटेल द्वारा रिलीज की गई। कोरोना टीकाकरण को लेकर तहसील स्तर पर बनाई गई इस शॉर्ट मूवी की प्रशंसा करते हुए विधानसभा अध्यक्ष श्री गौतम ने कहा कि इस फिल्म को देखने के बाद निश्चित तौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना टीकाकरण को लेकर जागरूकता आएगी। इस दौरान उन्होंने कलाकारों द्वारा किए गए अभिनय एवं निर्देशन की भी प्रशंसा की। इस तारतम्य में अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री श्री पटेल ने कहा कि कोरोना टीकाकरण को लेकर जागरूकता लाने लिए यह एक सराहनीय पहल है। छोटे स्तर पर मोबाइल से बनाई गई इस फिल्म को देखने के बाद प्रदेश में छुपी प्रतिभाओं पर गर्व महसूस होता है। फ़िल्म के संबंध में अनीष नायर ने बताया कि भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा विज्ञान एवं स्वास्थ्य जागरूकता वर्ष कार्यक्रम चलाया जा रहा है जिसमें बैतूल जिले के मुलताई तहसील में कोरोना जागरूकता रथ निकाला गया। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण के दौरान कुछ लोगों द्वारा कोरोना टीकाकरण को लेकर भ्रम फैलाते हुए पाया गया जिसको ध्यान में रखते हुए यह फिल्म बनाई गई है। उन्होंने बताया कि नगर के कलाकार तनवीर सिंह सोलंकी द्वारा मोबाइल के माध्यम से फिल्म बनाकर एडिट किया गया है। जिसकी सभी ने प्रशंसा की।
📱 HDN न्यूज़ की हर खरब तुरन्त अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा एंड्राइड एप आज ही डाउनलोड करे ⬇️ https://play.google.com/store/apps/details?id=com.hdn.hdnnews
अपने आस पास की कोई भी खबर हमे भेजने के लिए या अपने व्हाट्सएप पर पर्सनल न्यूज़ पाने के लिए सम्पर्क करें 8982291148 पर अपने नाम पते के साथ न्यूज़ लिख कर व्हाट्सएप करे।
♻️ व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दी गयी लिंक पर क्लिक करें ⬇️
