Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

कामदगिरि परिक्रमा मार्ग में हिंदू एकता निर्माण संघ के कार्यकर्ताओं ने लगाई परिक्रमा।

The workers of Hindu Ekta Nirman Sangh did the parikrama in Kamadgiri Parikrama Marg.




कामदगिरि परिक्रमा मार्ग में हिंदू एकता निर्माण संघ के कार्यकर्ताओं ने पूरे परिक्रमा मार्ग में जय श्रीराम जय श्रीराम कामतानाथ स्वामी की जय के नारे के साथ कार्यकर्ताओं ने  आस्था के साथ उत्साह पूर्वक परिक्रमा लगाई 

राम काज किन्हें बिनु, मोहि कहां विश्राम

खबर चित्रकूट से आज सुबह मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की पावन तपोभूमि धर्म नगरी चित्रकूट में कामदगिरि परिक्रमा मार्ग में  कुछ हटकर सुंदर अलौकिक दृश्य देखने को मिला । दृश्य ऐसा था कि हिंदू एकता निर्माण संघ के कार्यकर्ताओ ने हाथ में झंडे, गले में गमछा और जय श्रीराम ,जय श्रीराम , कामतानाथ स्वामी की जय के  नारे के साथ परिक्रमा पूरा किया,  श्रद्धालुओं के साथ दुकानदारों ने भी जय श्रीराम ,जय श्रीराम ,कामतानाथ स्वामी की जय के नारे लगाए। जिससे पूरा परिक्रमा मार्ग गूंज उठा, मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के आमला ब्लाक के बोरधई क्षेत्र के दियामहु, नरेरा, घाटावाडी एवं आसपास के दर्जनों गांव से हिन्दू एकता निर्माण संघ के युवा, वरिष्ठ, बच्चों, महिलाओं एवं बुजुर्ग सैकड़ों श्रद्धालुओ ने चित्रकूट पहुंच कर  कामतानाथ स्वामी जी के मुख्य द्वार के दर्शन के बाद हिंदू एकता निर्माण संघ के राष्ट्रीय युवा उपाध्यक्ष माननीय चंचलेश यदुवंशी जिला बैतूल ने सभी बैतूल से आए हुए, कार्यकर्ताओं का बड़ी ही धूमधाम से परिक्रमा मार्ग में ही उत्साह पूर्वक भगवा गमछा के साथ स्वागत वंदन अभिनंदन किया ।वरिष्ठ एवं बुजुर्ग कार्यकर्ताओं से आशीर्वाद प्राप्त किया । 

          इस पावन अवसर पर हिंदू एकता निर्माण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक आदरणीय राजेश सिंह पवार ,राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष हर्षित सिंह पवार चित्रकूट ,एवं राष्ट्रीय युवा संगठन मंत्री वैभव प्रकाश जी जिला बांदा उत्तरप्रदेश, राम भवन जी जिलाध्यक्ष बांदा उत्तरप्रदेश मौजूद रहे।

📱 HDN न्यूज़ की हर खरब तुरन्त अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा एंड्राइड एप आज ही डाउनलोड करे ⬇️ https://play.google.com/store/apps/details?id=com.hdn.hdnnews

अपने आस पास की कोई भी खबर हमे भेजने के लिए या अपने व्हाट्सएप पर पर्सनल न्यूज़ पाने के लिए सम्पर्क करें 8982291148 पर अपने नाम पते के साथ न्यूज़ लिख कर व्हाट्सएप करे। 

♻️ व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दी गयी लिंक पर क्लिक करें ⬇️


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad