Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

सुनील लाटा होंगे मूलताई थाना प्रभारी, संतोष पन्द्रे संभालेंगे आमला थाना। पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल

Sunil Lata will be in charge of Multai police station, Santosh Pandre will handle Amla police station. Major reshuffle in police department




✍️कुलदीप पहाड़े


बैतूल। जिले में एक बार फिर पुलिस विभाग में बड़ा फ़ेरबदल हुआ है। जिला एसपी सिमाला प्रसाद ने जिले में निरीक्षको, उप निरीक्षकों एवं सहायक उप निरीक्षकों के तबादले के आदेश जारी किए है जिसमे मुलताई थाना जो कि सुरेश सोलंकी के मंडला ट्रांसफर होने के बाद खाली हुआ था उनकी जगह आमला प्रभारी सुनील लाटा को मुलताई भेजा गया है, वहीं बैतूल कोतवाली में पदस्थ संतोष पन्द्रे को आमला भेजा गया है। साईंखेड़ा थाना प्रभारी रत्नाकर हिंग्वे को बैतूल कोतवाली, आदित्य सेन को बैतूल बाज़ार से सारणी थाना, अनुराग प्रकाश को यातायात से बोरदेही थाना प्रभारी एवं प्रज्ञा शर्मा को महिला सेल से गंज थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं कार्यवाहक निरीक्षक अलीमानसा मर्सकोले को कोतवाली से बैतूल बाजार थाना प्रभारी, विजय माहोरे को मुलताई से यातायात बैतूल एव ए आर खान को कोतवाली से चोपना थाना प्रभारी बनाया गया है। 

उप निरीक्षक राहुल रघुवंशी को मुलताई से साईंखेड़ा थाना प्रभारी, आदित्य करदाते को कोतवाली से थाना आठनेर , कार्यवाहक उपनिरीक्षक कमलेश रघुवंशी को आठनेर से मुलताई एव सहायक उप निरीक्षक शैलेन्द्र वर्मा को आमला से चिचोली भेजा गया है। 




📱 HDN News की हर खबर तुरन्त अपने मोबाइल Mobile पर पाने के लिए हमारा एंड्राइड एप Android app आज ही play store से डाउनलोड download करे ⬇️ https://play.google.com/store/apps/details?id=com.hdn.hdnnews

🎥 हमारे यूट्यूब चैनल Youtube channel को सब्सक्राइब Subscribe करें ⬇️


♻️ व्हाट्सएप ग्रुप Whatsapp Group से जुड़ने के लिए नीचे दी गयी लिंक पर क्लिक करें ⬇️


अपने आस पास की कोई भी खबर Khabar हमे भेजने के लिए या अपने व्हाट्सएप Whatsapp पर पर्सनल न्यूज़ Personal News पाने के लिए सम्पर्क Contact करें 8982291148 पर अपने नाम पते के साथ न्यूज़ लिख कर व्हाट्सएप करे। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad