Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

परसठानी में अवैध शराब बिक्री रोकने महिलाओं ने जिला डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे को सौपा ज्ञापन

Women submitted a memorandum to District Deputy Collector Nisha Bangre to stop the sale of illegal liquor in Parasthani




ग्राम परसठानी में अवैध शराब ब्रिकी के विरोध में ग्रामीणों द्वारा जिला कलेक्टर कार्यालय में डिप्टी कलेक्टर सुश्री निशा बागंरे को ज्ञापन सौंपा गया। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम परसठानी में अवैध रूप से कच्ची व पक्की शराब मिलती है, जिससे गांव में असामाजिक तत्वों को बढ़ावा मिलता है, और किसी भी प्रकार के कार्यक्रमों में शराबियों द्वारा उपद्रव किया जाता है । गांव में शराब ब्रिकी के कारण महिला, बच्चे व समाज के हर वर्ग प्रताड़ित है।

       पूर्व में ग्राम पंचायत परसठानी के सरपंच के नेतृत्व में मुलताई थाना में मामला दर्ज किया गया था लेकिन शराब माफियाओं के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिससे परेशान होकर ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर कार्यालय बैतूल में सरपंच के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया।

जिला कलेक्टर कार्यालय में ज्ञापन सौंपते समय ग्राम पंचायत परसठानी के सरपंच श्री छोटेलाल कामड़ी के साथ ग्रामीण नितेश पवार, रविन्द्र कालभोर, लाखन बुवाड़े, गोपाल हिंगवे, रविन्द्र बुवाड़े, संतोष कड़वे, सतीष बुवाड़े, पवन बुवाड़े, रवि बुवाड़े, बसंत चोपड़े, सुनील भादे,दिलीप कड़वे,प्रवीण बुवाड़े के साथ महिलाओं में पूर्व जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती पैकीबाई बुवाड़े, पूर्व सरपंच श्रीमती कस्तूरी बाई बुवाड़े, रेखा बाई भुमरकर, लक्ष्मी बुवाड़े, ममता बाई, सकुन बाई, शांति बाई, चन्द्रकला बाई, मुन्नी बाई, नान्ही बाई, सुधा बाई,इंदिरा बाई सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।




📱 HDN News की हर खबर तुरन्त अपने मोबाइल Mobile पर पाने के लिए हमारा एंड्राइड एप Android app आज ही play store से डाउनलोड download करे ⬇️ https://play.google.com/store/apps/details?id=com.hdn.hdnnews

🎥 हमारे यूट्यूब चैनल Youtube channel को सब्सक्राइब Subscribe करें ⬇️


♻️ व्हाट्सएप ग्रुप Whatsapp Group से जुड़ने के लिए नीचे दी गयी लिंक पर क्लिक करें ⬇️


अपने आस पास की कोई भी खबर Khabar हमे भेजने के लिए या अपने व्हाट्सएप Whatsapp पर पर्सनल न्यूज़ Personal News पाने के लिए सम्पर्क Contact करें 8982291148 पर अपने नाम पते के साथ न्यूज़ लिख कर व्हाट्सएप करे। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad